Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए IT विभाग की मजबूत पहल

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया था। 101 वर्ष की लम्बी आयु में उनका निधन हो गया है। बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखायें हैं तथा बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुये हैं। उनके निधन से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में जल-जीवन-हरियाली का दिख रहा असर
मुख्यमंत्री ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयायियों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
