Bihar

Bihar News: बिहार के टीचर्स को CM नीतीश का तोहफा, ट्रांसफर के लिए चुन सकेंगे इतने जिले

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar में शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी राहत की घोषणा की है।

Bihar News: बिहार में शिक्षकों (Teachers) के लिए बड़ी राहत की खबर है। कई शिक्षक, खासकर महिलाएं, अपने घर से दूर तैनाती के कारण परिवार से अलग रहने को मजबूर हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने शिक्षकों को अंतर-जिला स्थानांतरण के लिए तीन जिलों का विकल्प चुनने की सुविधा दी है, जिससे उनकी पोस्टिंग उनकी पसंद के नजदीकी क्षेत्रों में हो सके। पढ़िए पूरी खबर…

सीएम नीतीश ने X पर दी जानकारी

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अंतर-जिला स्थानांतरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि जिला स्तर पर गठित समिति, जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में, शिक्षकों की इच्छित प्रखंडों या नजदीकी क्षेत्रों में तैनाती सुनिश्चित करेगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

सीएम नीतीश ने की शिक्षकों से ये अपील

सीएम नीतीश ने शिक्षकों से अपील की कि वे स्थानांतरण की चिंता छोड़कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, ‘शिक्षक बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें’ यह कदम शिक्षकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया को बढ़ावा देगा।

म्यूचुअल ट्रांसफर पोर्टल शुरू

शिक्षकों की सुविधा के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे से म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो चुका है, जो 10 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा। इस पोर्टल के जरिए शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा उन शिक्षकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी, जो पिछली बार स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सरकार की मदद से बनाएं एवोकाडो नर्सरी और पाएं स्वरोजगार

शिक्षकों को राहत, शिक्षा में सुधार

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का यह फैसला शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खासकर उन शिक्षकों को राहत मिलेगी, जो पारिवारिक कारणों से अपने घर से दूर तैनात हैं। सरकार का यह कदम न केवल शिक्षकों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि बिहार के शिक्षा तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है।