Greater Noida के 8 सेक्टरों के लिए अच्छी और बड़ी खबर पढ़िए
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के ज्यादातर क्षेत्रों में गंगा जल की सप्लाई (Ganga Water Supply) का विस्तार किया जा चुका है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के 58 में से 52 सेक्टरों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के 8 सेक्टरों को अब गंगा के पानी की सप्लाई हो रही है। हालांकि, कुछ क्षेत्र अभी भी पानी की सप्लाई से वंचित हैं। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं…
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा के लोग रात से दहशत में क्यों हैं?

अभी इन क्षेत्रों में नहीं हो रही है सप्लाई
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एटा 2, टेकजोन और एक्सयू 3 जैसे क्षेत्रों को अभी गंगा जल की सप्लाई (Ganga Water Supply) पूरी तरीके से नहीं हो रही है। इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के सेक्टर 2, सेक्टर 4 और सेक्टर 16C भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गंगा जल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए भूमिगत जलाशयों (UGRs) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 3 और ग्रेटर नोएडा में एक भूमिगत जलाशय (Underground Reservoir) का निर्माण कार्य हो रहा है। इन जलाशयों की क्षमता 1,500 किलोलीटर से 3,600 किलोलीटर तक है। इनके पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों में गंगा जल की नियमित सप्लाई शुरू हो जाएगी।
जानिए कैसे हो रही है पानी की सप्लाई
आपको बता दें कि अभी पानी की सप्लाई पाइपलाइनों और ऊंची टंकियों के नेटवर्क के जरिए से की जा रही है। अभी ग्रेटर नोएडा की पानी की मांग 339 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) है, जबकि सप्लाई 374 एमएलडी की हो रही है। इसमें से 100 एमएलडी गंगा जल है, जिसे भूजल के साथ मिलाकर सप्लाई किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह से शुरू हो जाने के बाद गंगा जल की सप्लाई बढ़कर 210 एमएलडी हो जाएगी, जिससे भूजल पर निर्भरता में तेजी से कमी आएगी।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति?
100% जल की सप्लाई वाले क्षेत्र
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 9, जिनमें अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और एटा 1 जैसे क्षेत्र शामिल हैं, अब पूरी तरह से गंगा जल की सप्लाई पा रहे हैं। इसके साथ ही GNIDA के अंतर्गत आने वाले 122 गांवों में से 67 गांवों को भी गंगा जल की सप्लाई से जोड़ा जा चुका है। GNIDA ने ग्रामीणों को नेटवर्क से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है, क्योंकि कई गांव अभी भी बोरवेल के पानी पर ही निर्भर हैं। यह कनेक्शन पानी की गुणवत्ता को सुधारने और भूजल स्तर की सुरक्षा में सहायता करेगा।
परियोजना का महत्व भी समझ लीजिए
2005 में शुरू हुई इस परियोजना पर कुल 848 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह परियोजना 58 सेक्टरों और गांवों के 10 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाएगी। 17 सालों के विकास कार्य के बाद इस परियोजना का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 नवंबर 2022 को किया।
