Arvind Kejriwal: स्टूडेंट्स कर सकेंगे फ्री में सफर, दिल्ली वालों के लिए केजरीवाल का खास प्लॉन
Arvind Kejriwal: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सभी दल अपने चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चिट्ठी लिखी है। प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में छात्र-छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग की है। आप प्रमुख केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से इसकी मांग करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स को मिलने वाली इस छूट का खर्चा दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर उठाएं। साथ ही केजरीवाल ने छात्र-छात्राओं के लिए एक और बड़ी मांग कर दी है, जो छात्रा-छात्राओं की फ्री यात्रा से संबंधित है।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति?
केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
आपको बता दें कि शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। पत्र में केजरीवाल ने लिखा कि मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज से संबंधित छात्र-छात्राओं के संबंध में आपको यह पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल या कॉलेज आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो (Delhi Metro) का सहारा लेते हैं। छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों 50 प्रतिशत की रियायत देने की मांग करता हूं। दिल्ली मेट्रो, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 प्रतिशत सहयोग की परियोजना है। ऐसे में दिल्ली सरकार (Delhi Government) और केंद्र सरकार इस योजना पर आने वाले खर्च का आधा-आधा भार वहन करेंगे।
दिल्ली मेट्रो में छात्र-छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत छूट की मांग के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने अपनी एक और मंशा जाहिर की है। केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा कि हमारी सरकार दिल्ली में छात्र-छात्राओं को बस में फ्री में सफर करने के लिए योजना बना रहे हैं। ऐसे में जल्द ही दिल्ली में छात्र-छात्राओं के लिए बस यात्रा बिल्कुल फ्री होने की संभावना है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।
ये भी पढ़ेंः New Delhi: सुखवीर और मनीष चौधरी ‘AAP’ में हुए शामिल
जाट समाज को लेकर भी पीएम को लिखी थी चिट्ठी
आपको बता दें कि इससे पहले, केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समाज को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। केजरीवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों से जाट समाज को ओबीसी आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में जाट समाज को ओबीसी लिस्ट में लाने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। केजरीवाल ने कहा था कि ओबीसी सूची में शामिल न होने के कारण जाट समाज के हजारों बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिल पाता।
