Delhi Metro

Delhi Metro: लड़की ने बनाई रील..वीडियो हुआ वायरल

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Metro में लड़की ने बनाई रील, तेजी से हुआ वीडियो वायरल, देखिए पूरा वीडियो

Delhi Metro: आज कल रील देखना और रील (Reel) बनाना बहुत ही आम हो गया है। आपको हर जगह बहुत से लोग मिल जाएंगे जिनके सिर पर रील बनाने का बुखार हरदम चढ़ा रहता है। वैसे तो रील बनाने में कोई खराब बात नहीं है लेकिन रील (Reel) भी जगह देखकर बनानी चाहिए। कई लोग रील के कारण से इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। लेकिन ज्यादातर लोग पब्लिक प्लेस (Public Place) में डांस करते हुए और अतरंगी हरकत करते हुए रील बनाते हैं। जिस कारण दूसरे लोग असहज महसूस करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया (Social Media) यूज करते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में रील बनाती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Supertech Ev1 के Eco Mart में क्यों हुआ हंगामा?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तेजी से हो रहा है वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग मेट्रो में सफर कर रहे हैं। वहीं एक लड़की भी है जो गेट के पास खड़ी है। लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बनाने लगती है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह किस जगह पर है और वहां अन्य लोग भी सफर कर रहे हैं। लड़की को दूसरे लोग इग्नोर कर रहे हैं और वो अपने फोन में लगे हुए हैं। वहीं लड़की डांस करते हुए रील बना रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोग मेट्रो के अंदर ही डांस करते हुए रील बनाते नजर आए हैं। उसी लिस्ट में एक नया वीडियो और जुड़ गया है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: पंचशील हाईनिश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन

आपको बता दें कि यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @desHi__chora नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि रील्स के चक्कर में मेट्रो में भी अश्लीलता की हद पार करती लड़कियां। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- इनको शर्म नहीं आती मेट्रो में रील बनाने में। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- इनको जेल में डाल दो। तीसरे यूजर ने लिखा- फेमस होना है सबको। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस मादा को नर की जरूरत है।