Noida

Noida: नोएडा में दशहरा पर रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइज़री पढ़ लीजिए

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा में दशहरा पर्व के अवसर पर ट्रैफिक को लेकर विशेष योजना बनाई गई है।

Noida News: नोएडा में दशहरा पर्व (Dussehra Festival) के अवसर पर ट्रैफिक (Traffic) को लेकर विशेष योजना बनाई गई है। बता दें कि गुरुवार को सेक्टर-21A स्टेडियम, सेक्टर-62, और महर्षि आश्रम के आसपास रूट डायवर्जन (Diversion) लागू रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से देर रात तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान केवल पास वाले वाहन ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे, जबकि अन्य लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात

यातायात व्यवस्था (Transportation System) को सुचारू बनाए रखने के लिए 100 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन ने कहा कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पूरी योजना तैयार की गई है। किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थलों की निर्धारित पार्किंग के बाहर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। नियम तोड़ने वाले वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने कहा कि रूट डायवर्जन की योजना 2 अक्टूबर दोपहर से लागू की जाएगी। लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे 1 अक्टूबर से भी शुरू किया जा सकता है। किसी भी ट्रैफिक संबंधित समस्या के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

डीसीपी ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे योजना का पालन करें और पार्किंग नियमों का उल्लंघन न करें, जिससे दशहरे के दिन कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचने में किसी को परेशानी न हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

सेक्टर-62 में जरूरत पड़ने पर इन रास्तों पर वाहन रहेंगे बंद

सेक्टर-62 चौकी से वैल्यू बाजार और फोर्टिस की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया जा सकता है। वाहन चालक सेक्टर-59 तिराहा और मामूरा चौराहा होकर जा सकेंगे।

वैल्यू बाजार तिराहा से सेक्टर-62 की ओर आने वाला मार्ग भी बंद हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को मामूरा और सेक्टर-59 होते हुए जाना होगा।

सी-32 सीडेक कंपनी से पीएमओ अपार्टमेंट की ओर आने वाले वाहनों को रोका जा सकता है। ये वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी से होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

नोएडा स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था

  • वीवीआईपी लोग गेट नंबर 7 से प्रवेश और निकास कर सकेंगे।
  • पासधारी वाहन गेट नंबर 3 से प्रवेश और गेट नंबर 4 से बाहर निकलेंगे।
  • सामान्य लोग अपने वाहन एडोब कंपनी के पास खाली स्थान पर पार्क कर सकेंगे।
  • पैदल लोग गेट नंबर 7 और 8 को छोड़कर किसी भी गेट से प्रवेश और निकास कर सकेंगे।
Pic Social Media

नोएडा स्टेडियम के आसपास रूट डायवर्जन की योजना

सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से सेक्टर-12-22-56 तिराहे की ओर जाने वाला यातायात अब सेक्टर-10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौराहा, निठारी, और सेक्टर-31-25 चौराहा होते हुए एनटीपीसी, गिझौड़ होकर गंतव्य तक जा सकेगा।

सेक्टर-12-22-56 तिराहा से स्टेडियम की ओर जाने वाले वाहन अब सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड़, और एनटीपीसी होकर जाएंगे।

रजनीगंधा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन मेट्रो अस्पताल चौराहा, सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौराहा, हरौला, और झुंडपुरा होकर जा सकेंगे।

सेक्टर-27 डीएम चौराहा से जलवायु विहार, स्पाइस मॉल, एडोब चौक की ओर जाने वाले वाहन अब निठारी, सेक्टर-31-25 चौराहा, एनटीपीसी, और गिझौड़ चौक होकर जा सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Air India Offer: एयर इंडिया का बंपर ऑफर, सिर्फ 1200 रुपए में लीजिए घरेलू लाइट का मज़ा

यातायात नियमों का पालन करें

यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात निर्देशों का पालन करें। दशहरा जैसे बड़े आयोजन में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो।