Air India Offer

Air India Offer: एयर इंडिया का बंपर ऑफर, सिर्फ 1200 रुपए में लीजिए घरेलू लाइट का मज़ा

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Air India Offer: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है।

Air India Offer: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों (Passengers) के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है। एयरलाइन ने अपनी ‘पे डे सेल’ (PayDay Sale) लॉन्च की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर भारी छूट दी जा रही है। घरेलू उड़ानों के टिकट सिर्फ 1,200 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय टिकट (International Tickets) 3,724 रुपये से शुरू हो रहे हैं। यह सेल यात्रियों के लिए सस्ती यात्रा का शानदार मौका लेकर आई है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

बुकिंग और यात्रा की तारीखें

आपको बता दें कि यह सेल 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जिसमें शुरुआती एक्सेस केवल एयरलाइन (Airline) के मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आज 28 सितंबर से यह ऑफर सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। यात्री इस ऑफर के तहत 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच यात्रा कर सकते हैं। बुकिंग की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर है।

बुकिंग चैनल्स और प्रोमो कोड

यात्री इस ऑफर का लाभ 28 सितंबर से सभी चैनल्स पर उठा सकते हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की वेबसाइट airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप पर कोड ‘FLYAIX’ का इस्तेमाल कर अर्ली एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। एयरलाइन ने कहा है कि यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है, इसलिए बुकिंग में देरी न करें।

ऐप से बुकिंग पर कोई कंविनियंस फीस नहीं

एयरलाइन की ऐप से की गई बुकिंग पर कोई कंविनियंस फीस नहीं ली जा रही है। इसके अलावा यात्रियों को कई अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे, जैसे चेक-इन बैगेज पर डिस्काउंट रेट घरेलू फ्लाइट्स पर 15 किलो के लिए 1,500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर 20 किलो के लिए 2,500 रुपये।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Xpress Lite और Value कैटेगरी में सस्ते टिकट

यात्री प्रोमो कोड ‘FLYAIX’ का उपयोग कर खास छूट पा सकते हैं। घरेलू यात्रा के लिए ‘Xpress Lite’ कैटेगरी में टिकट की कीमत 1,200 रुपये से शुरू होती है, जिसमें चेक-इन बैगेज शामिल नहीं है। वहीं, ‘Xpress Value’ कैटेगरी में 1,300 रुपये से टिकट उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर किराया 3,724 रुपये (Lite) और 4,674 रुपये (Value) से शुरू होता है।

बिजनेस क्लास में विशेष सुविधाएं

बिजनेस क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 20 प्रतिशत तक की छूट, अधिक लेगरूम स्पेस, मुफ्त ‘Gourmair’ हॉट मील्स, प्रायोरिटी बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ये सुविधाएं एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए Boeing 737-8 विमानों पर उपलब्ध हैं, जो यात्रियों के प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।

अतिरिक्त छूट और लाभ

खाने, सीट चयन, प्रायोरिटी बोर्डिंग और अतिरिक्त बैगेज जैसी ऐड-ऑन सेवाओं पर यात्रियों को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वफादार ग्राहक इस सेल के दौरान 8 प्रतिशत तक NeuCoins भी कमा सकते हैं, जिन्हें भविष्य की बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, सैन्य बलों के सदस्य और उनके परिजनों के लिए विशेष रियायत भी उपलब्ध हैं।

भुगतान के आसान विकल्प

एयरलाइन ने EMI और ‘Buy Now, Pay Later’ जैसे भुगतान विकल्प भी पेश किए हैं, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ी है। मास्टरकार्ड डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर घरेलू बुकिंग पर 250 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बुकिंग पर 600 रुपये की सीधी छूट भी मिलती है।

ये भी पढ़ेंः Tirupati Mandir: तिरुपति मंदिर में नहीं होगी भगदड़, जानिए श्रद्धालुओं की भीड़ कैसे होगी ट्रैक?

राजस्थान के लिए नई उड़ानें

हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली और बेंगलुरु से उदयपुर और जोधपुर के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत की है। यह नई उड़ानें राजस्थान में आगामी त्योहारों और शादी के सीजन को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देंगी।