Noida Expressway

Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे समेत इन सड़कों पर बढ़ाई गई स्पीड लिमिट

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida Expressway पर सफर करने वालों के लिए अच्छी और बड़ी खबर

Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अब नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) पर ठंड और कोहरे के कारण लगाई गई स्पीड लिमिट (Speed ​​Limit) को हटा लिया गया है। ठंड और कोहरे को लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway), समेत सभी आंतरिक पर जोनल रोड की स्पीड लिमिट (Speed ​​Limit) को कम कर दिया गया था। यह स्पीड लिमिट 15 दिसंबर को कम हुई थी। अब इस निर्देश को वापस ले लिया गया है। आज से सभी प्रमुख सड़कों और एक्सप्रेस वे पर पुरानी स्पीड से वाहन चल सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा वालों के लिए खुशखबरी.. बोटेनिकल गार्डन से मिनटों में पहुंचेंगे सेक्टर 142

Pic Social Media

आपको बता दें कि आप नोएडा एक्सप्रेस वे पर 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से अपना वाहन चला सकते हैं। ठंड और कोहरे के कारण इस कमकर 75 किमी प्रतिघंटा किया गया था। भारी वाहनों के लिए ये गति सीमा 80 किमी प्रतिघंटा रहेगी। जिसे घटाकर 60 किमी प्रतिघंटा किया गया था। नोएडा एलिवेटेड रोड (Noida Elevated Road) पर अधिकतम स्पीड लिमिट हल्के मोटरयान- 50 किमी प्रति घंटा और भारी मोटरयान- 40 किमी प्रति घंटा की गई थी। जिसे अब फिर बढ़ाया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

शहर के प्रमुख मार्ग पर पकड़ सकते हैं रफ्तार

वहीं एमपी-1 मार्ग, एमपी-2 मार्ग और डी.एस.सी. मार्ग पर हाई स्पीड लिमिट- हल्के मोटरयान- 60 किमी प्रति घंटा और भारी मोटरयान- 50 किमी प्रति घंटा थी। इसे बढ़ाते हुए 80 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया है। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर भी स्पीड लिमिट को बढ़ाया गया है। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने जानकारी दी कि घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। इसलिए स्पीड लिमिट को हर साल की तरह कम किया गया था। लेकिन अब विजिबिलिटी ठीक है। इसलिए वापस स्पीड लिमिट को बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: जाम से बचने के लिए यहां बन रहा है बाईपास

बिना कारण एक्सप्रेस वे वाहन खड़ा करने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं…

डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) लखन यादव ने ये भी बताया कि बिना किसी कारण के एक्सप्रेस वे वाहन खड़ा मिलने पर 20 हजार रुपए का चालान होगा। अक्सर देखा गया है कि एक्सप्रेस वे किनारे वाहन चालक गाड़ी खड़ी करके वहां रील और अन्य वीडियो फोटो ग्राफी करते है। जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को दिक्कत होती है। इसलिए ये निर्णय लिया गया है।