Rapid Rail

Rapid Rail: ग्रेटर नोएडा से नॉन स्टॉप पहुंचेंगे गुरुग्राम, ये रहा पूरा रूट

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा हरियाणा
Spread the love

Rapid Rail: ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम आने-जाने में रोजाना हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Rapid Rail: ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम (Gurugram) आने-जाने में रोजाना हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) के चलते यह यात्रा डेढ़ से दो घंटे तक की हो जाती है। वहीं, मेट्रो (Metro) से सफर में भी पर्याप्त समय लग जाता है। लेकिन अब यह मुश्किल बीती बात हो सकती है, क्योंकि जल्द ही नोएडा और गुरुग्राम के बीच नमो भारत रैपिड रेल चलने जा रही है, जिससे यह दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

नोएडा-गुरुग्राम के बीच बनेगा 65 किमी लंबा नमो भारत कॉरिडोर

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (Delhi-Meerut Rapid Rail) की सफलता के बाद सरकार ने एनसीआर में कई और रूट पर हाईस्पीड रैपिड ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसी कड़ी में अब 65 किलोमीटर लंबा नोएडा-गुरुग्राम नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह कॉरिडोर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगा। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों की बचत होगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

ये होगा नोएडा-गुरुग्राम रैपिड रेल का रूट

इस कॉरिडोर में 6 प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे।

  • गुरुग्राम: इफको चौक, सेक्टर 54
  • फरीदाबाद: बाटा चौक, सेक्टर 85-86
  • नोएडा: सेक्टर 142-168
  • ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर

इस रूट को भविष्य में नोएडा एयरपोर्ट और गाजियाबाद कॉरिडोर से भी जोड़े जाने की योजना है, जिससे यह और अधिक प्रभावी बनेगा। स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां जनसंख्या और वाणिज्यिक गतिविधियां अधिक हैं।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नमो भारत ट्रेन की रफ्तार और विशेषताएं

  • नमो भारत ट्रेन अधिकतम 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
  • हर 5 से 7 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी।
  • स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मनोरंजन, ठहराव और सुविधा की व्यवस्था की जाएगी।
  • पूरी परियोजना पर्यावरण अनुकूल होगी और पॉल्यूशन न्यूनतम रखने की कोशिश की जाएगी।

15 हजार करोड़ रुपये की लागत, डीपीआर जल्द

नोएडा-गुरुग्राम रैपिड रेल परियोजना पर करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अगले तीन महीने में तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद यूपी, हरियाणा और केंद्र सरकार मिलकर इस पर एक्शन प्लान बनाएंगे। हरियाणा सरकार इस प्रोजेक्ट को मई 2025 में मंजूरी दे चुकी है, और जियो सर्वे भी हो चुका है।

एनसीआर में तेजी से फैलता नमो भारत नेटवर्क

केंद्र सरकार की योजना है कि नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क को नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के सभी बड़े शहरों तक पहुंचाया जाए, ताकि दिल्ली पर निर्भरता कम हो और हर शहर को मल्टी ट्रांसपोर्ट हब में बदला जा सके। यूपी में बन रही फिल्म सिटी, नोएडा एयरपोर्ट और विदेशी यूनिवर्सिटी कैंपस के चलते ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

ये हैं नमो भारत के प्रस्तावित 8 कॉरिडोर

  • दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ (लगभग पूरा)
  • दिल्ली–गुरुग्राम–एसएनबी–अलवर
  • दिल्ली–पानीपत
  • दिल्ली–फरीदाबाद–बल्लभगढ़–पलवल
  • गाजियाबाद–खुर्जा
  • दिल्ली–बहादुरगढ़–रोहतक
  • गाजियाबाद–हापुड़
  • दिल्ली–शाहदरा–बड़ौत

ये भी पढ़ेंः Noida: देहरादून- आगरा के लिए दिल्ली जाने की जरुरत नहीं, नोएडा से मिलेंगी इलेक्ट्रिक AC बसें

किराया रहेगा किफायती, यात्रा होगी आरामदायक

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल में जहां यात्रियों से 150 से 225 रुपये तक का किराया लिया जा रहा है, वहीं नोएडा-गुरुग्राम कॉरिडोर में भी इसी तरह का प्रति किलोमीटर 2 से 2.5 रुपये का किराया रहने की संभावना है। यह सफर न केवल तेज़ होगा, बल्कि आरामदायक और पॉल्यूशन मुक्त भी होगा।