Noida Police: नोएडा पुलिस का एक सराहनीय कार्य इन दिनों सुर्खियों में है।
Noida Police: राह चलते यदि कोई झपटमार आपके हाथ से मोबाइल (Mobile) छीन ले या भीड़भाड़ में आपका कीमती स्मार्टफोन कहीं गिर जाए, तो अक्सर उम्मीद खत्म हो जाती है कि वह वापस मिलेगा। लेकिन नोएडा पुलिस (Noida Police) ने इस धारणा को तोड़ते हुए 100 से ज्यादा लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन (Mobile Phone) वापस दिलाकर एक मिसाल कायम की है। यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिनके फोन भीड़भाड़ वाली जगहों, पार्कों, सार्वजनिक वाहनों या धार्मिक स्थलों पर खो गए थे। पढ़िए पूरी खबर…

सर्विलांस सेल की मेहनत लाई रंग
सेंट्रल नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के सर्विलांस सेल (Surveillance Cell) ने थाना फेस-2 पुलिस के सहयोग से विभिन्न ब्रांड्स के 100 महंगे स्मार्टफोन बरामद किए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और अपर पुलिस उपायुक्त हृदेश कठेरिया की निगरानी में यह विशेष अभियान चलाया गया। फोन वापस पाने वाले लोगों में अधिकांश ने सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट के पास ज़मीन लेने वाले, पहले ये ख़बर पढ़ लीजिए
बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खोए थे कई फोन
पुलिस (Police) के मुताबिक, ये मोबाइल अधिकतर साप्ताहिक बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों, ऑटो, बस या मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर खो गए थे। कई मामलों में मोबाइल खरीदारी के दौरान नीचे झुकने या धक्का-मुक्की के चलते गिर गए थे।
सफर के दौरान, धार्मिक स्थलों और पार्कों में भी छूटे थे मोबाइल
कई स्मार्टफोन ऐसे थे जो ऑटो, टैक्सी या ई-रिक्शा में सफर करते समय यात्रियों की जेब से ब्रेकर आने पर गिर गए थे। कुछ मोबाइल बाइक चलाते समय जेब से निकलकर गिर गए, जबकि कुछ फोन कारीगरों द्वारा खुले में काम करने के दौरान छूट गए थे। कई मोबाइल फोन सार्वजनिक पार्कों में खेलने या व्यायाम करने के दौरान, या फिर मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर छूट गए थे। यहां तक कि कुछ मोबाइल ऐसे भी थे जिन्हें बच्चे गेम खेलते समय कहीं रखकर भूल गए थे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में बाढ़ जैसे हालात, वीडियो देख लीजिए
नोएडा पुलिस (Noida Police) द्वारा मोबाइल वापसी की इस पहल ने न सिर्फ लोगों के खोए हुए फोन वापस किए, बल्कि उनके जरूरी डाटा, तस्वीरें और यादें भी लौटाईं। सोशल मीडिया और स्थानीय नागरिकों में इस कदम की जमकर सराहना की जा रही है। पुलिस का यह प्रयास दिखाता है कि आधुनिक तकनीक और गंभीर नीयत से गुम हुई चीजें भी वापस लाना संभव है।
