Chhattisgarh News: रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को राजभवन स्थित लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख लोकायुक्त ने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोकायुक्त आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी और वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।
लोकायुक्त आयोग की गतिविधियों पर हुई चर्चा
राजभवन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान प्रमुख लोकायुक्त ने आयोग के कार्यों और वर्ष 2025-26 के दौरान की गई गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन भी उन्हें प्रस्तुत किया गया।
वरिष्ठ अधिकारी भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोकायुक्त आयोग के सचिव दीपक अग्रवाल, उप सचिव चित्रलेखा सोनवानी, कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु तथा आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
