Noida News

Noida News: नोएडा में रहने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, नहीं देना होगा टैक्स!

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा में रहने वाले लाखों निवासियों और कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है।

Noida News: नोएडा में रहने वाले लाखों निवासियों और कारोबारियों (Businessmen) के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने नोएडा अथॉरिटी को उसकी कुछ आय पर टैक्स (Tax) से छूट दे दी है। इस छूट से बचे हुए पैसे को अथॉरिटी शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) को बेहतर बनाने में खर्च करेगी, जिसका सीधा फायदा नोएडा के नागरिकों और व्यवसायियों को मिलेगा। यह नया नियम इनकम टैक्स एक्ट की धारा 10(46A) के तहत असेसमेंट ईयर 2024-25 से लागू हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

टैक्स छूट का नोटिफिकेशन

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने नोटिफिकेशन नंबर 116/2025 के जरिए नोएडा अथॉरिटी को यह राहत प्रदान की है। यह छूट केवल उन सरकारी निकायों को मिलेगी जो व्यावसायिक मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि जनहित में काम करते हैं, जैसे कि नोएडा अथॉरिटी।

ये भी पढ़ेंः Noida News: करोड़ों का फ्लैट खरीदने वाले खून के आंसू रो रहे हैं!

किन आय पर नहीं लगेगा टैक्स?

नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) को अब किराया, फीस और सरकारी अनुदान जैसी आय पर टैक्स नहीं देना होगा। ये आय जनता की सुविधाओं के लिए उपयोग की जाने वाली सेवाओं से संबंधित हैं। लेकिन, यदि अथॉरिटी कोई व्यावसायिक या मुनाफे वाला काम करती है, तो उस आय पर टैक्स देना होगा।

नोएडा को क्या होगा फायदा?

अधिकारियों के मुताबिक, इस टैक्स छूट (Tax Exemption) से नोएडा अथॉरिटी को विकास कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध होगा, क्योंकि अब उसे टैक्स में कटौती नहीं करनी पड़ेगी। इससे सड़क, परिवहन, आवास, सीवरेज सिस्टम और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी। साथ ही, व्यवसायियों को प्रोजेक्ट अप्रूवल और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में लाभ मिलेगा, जिससे औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

छूट की शर्तें

यह टैक्स छूट कुछ शर्तों के साथ लागू की गई है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) को अपनी टैक्स-फ्री और टैक्स योग्य आय का अलग-अलग हिसाब रखना होगा। यदि कोई अनियमितता पाई गई, तो यह छूट रद्द भी की जा सकती है। यह कदम भारत में स्मार्ट शहरी नियोजन और सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा के 108 स्कूल प्रिंसिपल्स को शिक्षा विभाग ने क्यों भेजा नोटिस?

नोएडा के लिए नई संभावनाएं

इस छूट के बाद नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) अपनी आय को टैक्स में खर्च करने के बजाय सीधे जनता की सुविधाओं पर निवेश कर सकेगी। इससे नोएडा के निवासियों को बेहतर सुविधाएं और कारोबारियों को अनुकूल माहौल मिलने की उम्मीद है।