Noida

Noida: नोएडा की इस सोसायटी में खुला मेडिकल सेंटर..फ्री में रेजिडेंट्स को मिलेगा इलाज

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida की इस सोसाइटी से बड़ी और अच्छी खबर, जरूर पढ़िए

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी (RG Residency) में हेल्थ सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। फोर्टिस हॉस्पिटल (Fortis Hospital) के सहयोग से आरजी रेजिडेंसी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (RGRAOA) ने एक मेडिकल सेंटर की शुरुआत की गई है। इस दौरान नोएडा हाईराइज (Noida Highrise) के अध्यक्ष निखिल सिंघल और सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक एमडी एम शर्मा ने मेडिकल सेंटर का फीता काट कर शुरुआत किया।
ये भी पढ़ेंः Auto Expo 2025: विदेशी कारों के दीदार के लिए हो जाएं तैयार..ये रही पूरी डिटेल

Pic Social Media

निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सुविधा

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निखिल सिंघल ने इस पहल को क्षेत्र के लिए बहुत ही कल्याणकारी बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह सुविधा न केवल आरजी रेजीडेंसी के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। RGRAOA के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने जानकारी दी कि यह सेंटर एसोसिएशन का एक काफी समय से चला आ रहा सपना था, जो आज पूरा हो गया है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: इस सोसायटी में महिला पर डॉग अटैक..देखिए वीडियो

फ्री में मिलेगी प्राथमिक इलाज और परामर्श की सेवाएं

सोसाइटी के सचिव अशोक बिन्दलीश ने जानकारी दी कि यहां प्राथमिक इलाज (First Aid) और परामर्श की सेवाएं मुफ्त में मिलेंगी। इसके साथ ही जांच और नर्सिंग सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। फोर्टिस हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शानू शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस मौके पर सचिव कपिल मेहरा, उपाध्यक्ष आशुतोष राय और संयुक्त सचिव नमिता शर्मा के साथ-साथ सोसाइटी के कई गणमान्य व्यक्ति जैसे अग्रवाल, प्रवीण कुमार, विवेक पुरी, बीएल शर्मा और मुनीश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।