Noida-Greater Noida: महिलाओं की काली करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान
Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) की महिलाओं की काली करतूत जानकर आप चौंक उठेंगे। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) के फेस-2 थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में सक्रिय एक महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के सोना, नकदी और दूसरे सामान बरामद किया गया है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: इस सोसायटी में महिला पर डॉग अटैक..देखिए वीडियो

चोरी का तरीका जानिए
गिरोह की महिलाएं साप्ताहिक बाजार, डेली मार्केट, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड (Auto Stand) पर महिलाओं को अपना शिकार बनाती थीं। घूंघट की आड़ में ये महिलाएं लोगों का ध्यान भटकाकर उनके पर्स और शरीर पर पहने आभूषणों की चोरी कर लेती थीं। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं के पास से 4 सोने की चेन, 2 जोड़ी बिछुए, 15,000 रुपये कैस, 4 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड मिले हैं।
गिरफ्तार महिलाओं के बारे में जान लीजिए
पुलिस ने जानकरी दी कि गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं हरियाणा के फरीदाबाद जिले के छांइसा थाना क्षेत्र के नगंला मोटुका गांव की निवासी हैं। गिरफ्तार महिलाओं में मीना (26), राधा (30), सुनीता (19) और गीता (50) शामिल हैं। सभी महिलाएं अशिक्षित हैं और एक संगठित गिरोह के रूप में चोरी करती थीं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बहुत ही सुनियोजित तरीके से काम करता था। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद ये महिलाएं चोरी किए गए सामान को फरीदाबाद में कम दाम पर बेच देती थीं। गिरोह की सदस्य लगातार अपना स्थान बदलती रहती थीं और 3-4 दिनों में ट्रेन या बस के जरिए से फरीदाबाद या हरियाणा वापस चली जाती थीं।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: दिल्ली के इस इलाके में महीनों तक रहेगा जाम..वजह जानिये
नयागांव सब्जी मंडी के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने सूचना पर नयागांव सब्जी मंडी के पास से इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में केस संख्या 15/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत रजिस्टर्ड कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस प्रकार देती थी वारदात को अंजाम
गिरोह साप्ताहिक बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक्टिव था।
सभी आरोपी एक ही गांव की निवासी हैं और समूह में काम करती थीं।
चोरी के माल को कम दामों पर फरीदाबाद में बेचा करती थीं।
गिरोह के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज और चोरी का माल मिला।
सभी आरोपी अशिक्षित हैं और पेशेवर तरीके से चोरी को अंजाम देती थीं।
गिरोह लगातार अपना स्थान बदलता रहता था।
चोरी के बाद 3-4 दिनों में ही माल बेचकर घर चली जाती थीं।
गिरोह का कोई निश्चित खरीददार नहीं था।
सभी आरोपी बिना अभिभावक के क्षेत्र में आती थीं।
चोरी के दौरान एक-दूसरे को माल ट्रांसफर करके पकड़े जाने से बचती थीं।