Noida में 26 जनवरी से इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, पढ़िए पूरी खबर
Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि 26 जनवरी से बहुत सारे बाइक वालों को पेट्रोल (Petrol) नहीं मिलेगा। सड़क सुरक्षा (Road Safety) को बढ़ावा देने के लिए और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) ने आदेश जारी कर 26 जनवरी से नो हेल्मेट, नो फ्यूल नीति लागू करने की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: उड़ने के लिए हो जाएं तैयार..टिकट बुकिंग डेट तय हो गई!

नियमों को मामना जरूरी
जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा जारी की गई नई नीति के मुताबिक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना हेल्मेट वाले दोपहिया वाहन चालकों और उनके सहयात्रियों को ईंधन की बिक्री न करें। केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा-129 और उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली-1998 के नियम-201 के मुताबिक सभी दोपहिया वाहन चालकों और सवारियों के लिए बीआईएस मानकों के मुताबिक हेल्मेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि पिछले बुधवार को परिवहन विभाग (Transport Department) के कमिश्नर बीएन सिंह ने मेरठ मंडल के आरटीओ और एआरटीओ के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लिए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू किया जाए। उसी को देखते हुए डीएम मनीष वर्मा ने शुक्रवार को परिवहन विभाग को पत्र भेजा है।
परिवहन विभाग (Transport Department) के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसका लाभ यह होगा कि उस जगह के आसपास कोई घटना होती है तो आसानी से फुटेज मिल जाएगी। वहीं सीसीटीवी में देखकर बिना हेलमेट वालों को तेल नहीं देने का आदेश दिया जाए।
ये भी पढ़ेंः Supertech Ev1: क्या Gravity आने से फ्लैट खरीदार खुश हैं?
गौतमबुद्ध नगर में दौड़ रहीं 6 लाख बाइक
गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में परिवहन विभाग में 6 लाख 28 हजार 108 प्राइवेट और 2708 कमर्शल बाइक रजिस्टर्ड हैं। यह ऑन रोड दौड़ रही हैं। अब इन्हें बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग कार्यक्रम भी चलाएगा।
इन बातों को भी जान लीजिए
पेट्रोल पंप संचालकों को अगले 7 दिनों में इस विषय में बड़े होर्डिंग लगाने होंगे
सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखने का निर्देश
नियम का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा-177 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा
जिला पूर्ति अधिकारी को सभी पेट्रोल पंप संचालकों की तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश
सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
जिला प्रशासन का यह कदम राज्य के परिवहन आयुक्त के निर्देशों के मुताबिक उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मददगा
