Delhi Airport

Delhi Airport: अपनी गाड़ी से IGI एयरपोर्ट जाने और गाड़ी पार्क करने वालों के लिए बड़ी खबर

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Airport: अपने वाहन से IGI एयरपोर्ट जाने वाले पहले यह खबर पढ़ लें

Delhi Airport: अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं आज अपने वाहन से आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) में इन दिनों ट्रैफिक नियम का अगर जरा सी भी अनदेखी की गई तो तुरंत चालान हो जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) काफी सख्त रुख अपना ली है। इसी क्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) के टर्मिनल-1 (Terminal-1) के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। एक अधिकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 784 चालान जारी किए गए।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Weather Alert: दिल्ली-NCR वालों को मौसम विभाग ने अच्छी खबर दे दी

आपको बता दें कि इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के सबसे व्यस्ततम सेक्सन में से एक टर्मिनल-1 (Terminal-1) पर हर दिन बहुत लोगों की भीड़ होती है। हजारों लोग टर्मिनल-1 (Terminal-1) पर उड़ानों के लिए आते जाते हैं। ट्रैफिक की ज्यादा मात्रा के कारण आए दिन जाम की समस्या देखने को मिलती है। खास तौर पर निजी टैक्सियों, कैब, ऑटोरिक्शा और निजी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण यह जाम देखा जाता है।

ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी राजीव रावल ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों की वजह से यहां आए दिन जाम लग जाता है। अवैध पार्किंग के कारण न केवल कैरिजवे पर जगह कम पड़ रही थी वरन पैदल आवाजाही करने वालों को समस्या हो रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा भी हो रहा था।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस अस्पताल में इलाज से बचके!

डीसीपी रावल ने स्थिति को देखते हुए दूसरे अधिकारियों को तुरंत भीड़भाड़ को हटाने और टर्मिनल पर सुचारू यातायात बहाल करने का निर्देश दिया। इसके बाद अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अवैध पार्किंग के लिए 784 चालान जारी किए गए। इसके बाद कैरिजवे पर ट्रैफिक सुचारू हो पाया।