Noida

Noida: जेपी अमन-कॉसमॉस के 20 हज़ार लोगों को प्राधिकरण ने दी राहत

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: जेपी अमन-कॉसमॉस सोसाइटी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर

Noida News: नोएडा के सेक्टर-151 में स्थिति जेपी अमन (JP Aman) और कॉसमॉस सोसायटी (Cosmos Society) के निवासियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने सुरक्षा ग्रुप द्वारा जबरन मेंटेनेंस (Maintenance) लेने के प्रयास को रोका है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने निर्देश दिया है कि बिल्डर को पहले राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के प्रस्ताव के तहत सभी पेडिंग कामों को पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: गाज़ियाबाद में कई कोचिंग सेंटर पर गिरेगी गाज..वजह जानिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मेंटेनेंस की जिम्मेदारी हुई तय

नोएडा प्राधिकरण के आदेश के मुताबिक सुरक्षा ग्रुप को सबसे पहले अपनी ऑडिट रिपोर्ट एसोसिएशन के साथ शेयर करनी होगी और उसे अपनी वेबसाइट पर भी डालनी होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम के तहत निर्धारित सभी मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। मेंटेनेंस की जिम्मेदारी मात्र सुरक्षा ग्रुप और एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में आपसी सहमति के बाद ही तय की जा सकेगी।

ये भी पढ़ेंः Gurugram: गुरुग्राम जाने वाले दें ध्यान..ये रास्ता बंद कर दिया गया है

Noida Authority
Pic Social Media

लगभग 20 हजार लोगों को मिली राहत

जेपी अमन के अध्यक्ष योगेश सिंह और कॉस्मोस के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह फैसला सोसायटी की एसोसिएशन द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों और कानूनी प्रयासों का परिणाम है। एसोसिएशन (Association) ने बिल्डर पर मेंटेनेंस के कामों में लगातार लापरवाही का आरोप लगाया था। नोएडा प्राधिकरण ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सुरक्षा बिल्डर को सख्त निर्देश दिए हैं। यह आदेश निवासियों के हितों की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस फैसले से लगभग 20 हजार निवासियों को राहत मिली है।