Gurugram: गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर
Gurugram News: अगर आप गुरुग्राम (Gurugram) या आस पास के इलाकों में रहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि ईएसआईसी मडिकल कॉलेज (ESIC Medical College) स्थित चिमनी बाई धर्मशाला चौक (Chimni Bai Dharamshala Chowk) का रुका निर्माण कार्य कल से शुरू हो जाएगा। यह कार्य करीब करीब एक महीने तक चलेगा। निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार रात से चौक को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी कर दी है। एनआईटी (NIT) तीन स्थित तिकोना पार्क-चिमनीबाई धर्मशाला रोड लगभग तीन किलोमीटर लंबी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसाइटी में गोलीबारी..गार्ड पर भी अटैक

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से सड़क निर्माण का काम करीब करीब पूरा कर लिया गया है। अब चौक-चौराहों को नए सिरे से संवारने का काम हो रहा है, जो पिछले लगभग 2 महीने से बंद था। चिमनी बाई धर्मशाला चौक पर पिछले दिनों खुदे गड्ढे में गिरने से एक कार चालक बाल-बाल बचा था। हालांकि, इसके बाद अधिकारियों ने गड्ढे को तुरंत बंद करा दिया था। शनिवार से चौक का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो जाएगा।
सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार रात से डीसीपी एनआईटी चौक पर बेरिकेडिंग कर चिमनीबाई धर्मशाला की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसी प्रकार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से बीकेनेर मिष्ठान भंडार (Bikaner Sweets Store) पर बेरिकेडिंग लगा दी जाएगी। मुल्ला होटल की ओर से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए पराग मेडिकल स्टोर के बाद पास बेरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार केएल मेहता कॉलेज के पास बेरिकेडिंग की जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिमनीबाई धर्मशाला चौक पर निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद भी अगर कोई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करता है और जबरस्ती जाम लगाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में घर बनाने-बिज़नेस के लिए प्लॉट लेने का गोल्डन मौका
इन रास्तों का करें प्रयोग, नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम
चिमनीबाई धर्मशाला चौक के आसपास जाम से बचने लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए हैं। नीलम चौक से सैनिक कॉलोनी, गुरुग्राम की तरफ जाने वाले हल्के वाहन चालक मेट्रो मोड से ईएसआईसी चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी मस्जिद चौक तक जा सकते हैं। हाईवे से आने वाले भारी वाहन चालक बाटा हार्डवेयर चौक, वहां से प्याली चौक मस्जिद मोड़ होते हुए गुरुग्राम, एसजीएम नगर और मुल्ला होटल जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सभी चौक चौराहों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है।
ट्रैफिक डीसीपी जसलीन कौर ने बताया कि एफएमडीए की तरफ से चिमनीबाई धर्मशाला चौक पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। चौक पर लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें।
