Noida Airport

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं! मशीन के सामने आते ही खुलेगा गेट

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida Airport में अब यात्री डिजी यात्रा सिस्टम के जरिए पेपरलेस सफर का अनुभव ले सकेंगे।

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट में अब यात्री डिजी यात्रा सिस्टम (Digi Yatra System) के जरिए पेपरलेस सफर का अनुभव ले सकेंगे। इस नई प्रणाली से यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बार-बार बोर्डिंग पास या पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। फेस रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से यात्री आसानी से सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पार कर सकेंगे। इस पहल के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह डिजिटल तरीके से होता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि जेवर में नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) का निर्माण अब अंतिम चरण में है और यहां फिनिशिंग का काम चल रहा है। यह एयरपोर्ट कई रिकॉर्ड बनाएगा और इसे डिजिटल-1 दृष्टिकोण के साथ विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम, कुशल और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। एयरपोर्ट पर डिजिटल संचालन में स्विस तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैसे कर सकेंगे सफर?

यात्री डिजी यात्रा ऐप (Passenger Digi Yatra App) डाउनलोड करके टिकट की जानकारी डालेंगे और अपना आधार कार्ड अपडेट करेंगे। एयरपोर्ट पर प्रवेश करने पर मैनुअल चेकिंग की आवश्यकता नहीं होगी। फेन्स रीडिंग के जरिए यात्री आसानी से चेक-इन कर सकेंगे। दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, विशाखापत्तनम, कोयंबटूर, डाबोलिम, इंदौर, बागडोगरा, रांची, पटना, रायपुर, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर भी डिजी यात्रा की सुविधा उपलब्ध है।

Pic Social Media

डिजिटल खासियतें

यात्रियों को सेल्फ-बैग ड्रॉप और सेल्फ-बोर्डिंग गेट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ये सुविधाएं चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करेंगी, वेटिंग टाइम कम करेंगी और दक्षता बढ़ाएंगी। एयरपोर्ट के सभी गेट डिजी यात्रा सक्षम होंगे। बायोमीट्रिक सिस्टम से तेज, सुरक्षित और पेपरलेस यात्रा संभव होगी।

ये भी पढ़ेंः New Rule: 1 नवंबर से आधार समेत बदल रहे हैं कई नियम, ये रही डिटेल

स्मार्ट कार्गो संचालन

यह डिजिटल परिवर्तन केवल यात्रियों तक सीमित नहीं है। एयरपोर्ट में कार्गो संचालन, लॉजिस्टिक्स और प्रबंधन तक सभी प्रक्रियाएं स्मार्ट बनेंगी। इस पहल के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल होगा, जहां पूरी तरह डिजिटल एयरपोर्ट का अनुभव मिलता है। नोएडा एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा।

10 एयरोब्रिज से आसान यात्रा

नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) पर 10 एयरोब्रिज बनाए गए हैं, जिनसे यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से विमान तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एयरोब्रिज की संख्या अधिक होने से भीड़ नहीं लगेगी और कई विमानों के आने के बावजूद यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर जोर

नोएडा एयरपोर्ट अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। यातायात और सुरक्षा प्रबंधन पर भी काम चल रहा है। सड़क निर्माण, माल परिवहन संपर्क, अग्निशमन केंद्र, जलशोधन संयंत्र और पार्किंग का काम फिनिशिंग स्तर पर है।

ये भी पढ़ेंः Noida: खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा खेल, ये रही डिटेल

उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध

पुलिस एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े सभी तकनीकी, सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं पर काम कर रही है। परिसर में दो नए पुलिस थाने भी स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन थानों की स्थापना और पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा का स्तर उच्चतम रखा जाएगा।