Noida

Noida: खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा खेल, ये रही डिटेल

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा में खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

Noida News: नोएडा में खाड़ी देशों में नौकरी (Job) दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को फंसाता है और मोटी रकम ऐंठ लेता है। पुलिस (Police) कार्रवाई के बावजूद, अपराधी अक्सर फरार हो जाते हैं। कई लोग इस गिरोह के शिकार बन चुके हैं और नौकरी के झांसे में लाखों रुपये गंवा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरा मामला…

Pic Social Media

भोले-भाले लोगों को बनाते हैं निशाना

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में सक्रिय यह धोखेबाज गिरोह कथित तौर पर विदेशों में नौकरी दिलाने का वादा करता है। वे भोले-भाले कामकाजी लोगों को विज्ञापनों के जरिए आकर्षित करते हैं और विदेश में काम करके मोटी रकम कमाने का सपना दिखाते हैं।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन तब तक अपराधी अपना दफ्तर बंद कर किसी और स्थान पर चले जाते हैं और नए लोगों को फंसाने की योजना बनाते हैं। पुलिस पहले ही सेक्टर 63, फेज 1 और फेज 2 समेत कई स्थानों पर इस गिरोह पर कार्रवाई कर चुकी है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ठगी के कई मामले सामने

बिहार के सारण जिले के नयागांव निवासी इलेक्ट्रीशियन उमेश कुमार शाह एक विज्ञापन के जरिए हरियाणा के फरीदाबाद निवासी धनंजय माझी और रीना ठाकुर के संपर्क में आए। धनंजय ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब उसे विदेश नहीं भेजा गया, तो उमेश ने नोएडा के सेक्टर 18 स्थित ज्वेल इंटरप्राइजेज में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों ने बहाने बनाते हुए जल्द समाधान का वादा किया और पीड़ित का पासपोर्ट भी ले लिया। इसके बाद आरोपी अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए। उन्होंने बिहार के रकीम आलम, साहिर हुसैन और वसीम को अज़रबैजान भेजने के नाम पर 1.90 लाख रुपये की ठगी की। उमेश ने सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ेंः Online Fraud: भूलकर भी ऐसे लिंक पर ना करें क्लिक, कंगाल बना देगा ‘घोस्ट नेटवर्क’!

गाजियाबाद के खोड़ा निवासी पवन कुमार उपाध्याय के बेटे जयशंकर अगस्त 2024 में सेक्टर 62ए स्थित एक कंपनी के कार्यालय में चार-पांच लोगों के संपर्क में आए। आरोपियों ने उसे लक्ज़मबर्ग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जयशंकर ने आरोपियों को दो किस्तों में 1.70 लाख रुपये दिए। अब तक आरोपियों ने उसे नौकरी नहीं दिलाई और पैसे भी वापस नहीं किए। पीड़ित का दावा है कि आरोपी अन्य युवकों को भी ठग रहे हैं।

जान लीजिए ठगी का तरीका

गिरोह के सदस्य आफिस खोलते हैं और विज्ञापन प्रकाशित कर दावा करते हैं कि खाड़ी देशों समेत विदेशों में फिटर, कुक, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर आदि के लिए भारी संख्या में रिक्तियां हैं। वे पंजीकरण, साक्षात्कार, पासपोर्ट और हवाई टिकट के नाम पर लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूलते हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida: BCA का स्टूडेंट कैसे बन गया ड्रग तस्कर, पढ़िए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इंटरव्यू के साथ ही मेडिकल भी कराया जाता है। इसके बाद विदेश भेजने की तारीख बताकर हवाई टिकट दे दिए जाते हैं। जब पीड़ित निर्धारित तारीख पर कार्यालय या हवाई अड्डे पर पहुंचता है, तो पता चलता है कि टिकट नकली हैं और कार्यालय बंद हो चुका है। इस तरह पीड़ित को ठगी का एहसास होता है।