NCERT

NCERT: NCERT किताबों में अब बच्चों के लिए कुछ पढ़ने को मिलेगा

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन
Spread the love

NCERT News: एनसीईआरटी की नई किताबों से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

NCERT News: एनसीईआरटी की नई किताबों (New Books) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां दिल्ली की एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों से कई मुगल और दिल्ली सल्तनत (Delhi Sultanate) के अध्याय हटा दिए गए हैं। इसके बजाय पाठ्यक्रम में नए चैप्टर (New Chapters) जोड़े गए हैं, जिनमें भारतीय राजवंशों, महाकुंभ और सरकारी योजनाओं (Government Schemes) को शामिल किया गया है। अब कक्षा 7 की पाठ्यपुस्तकों में भारतीय राजवंशों, महाकुंभ के संदर्भ, मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी पहलों का जिक्र किया गया है। इन बदलावों के तहत नई पाठ्यपुस्तकें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2023 के अनुरूप तैयार की गई हैं।

Pic Social Media

मुगलों और दिल्ली सल्तनत पर आधारित हिस्से कम किए गए

एनसीईआरटी (NCERT) के अधिकारियों के मुताबिक, ये किताबों का सिर्फ पहला भाग है और दूसरा भाग आगामी महीनों में आने की उम्मीद है। लेकिन, अधिकारियों ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि हटाए गए अध्यायों को दूसरे भाग में शामिल किया जाएगा या नहीं।

पहले एनसीईआरटी (NCERT) ने मुगलों और दिल्ली सल्तनत से जुड़े पाठों को छोटा कर दिया था, जिनमें तुगलक, खिलजी, मामलुक और लोदी जैसे राजवंशों का विस्तृत विवरण और मुगलों की उपलब्धियों पर तालिकाएं शामिल थीं। ये बदलाव 2022-23 में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पाठ्यक्रम को संक्षिप्त करने के हिस्से के रूप में किए गए थे। अब नई पाठ्यपुस्तकों में इन विषयों को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Demat Account: नोएडा में डीमैट अकाउंट में सेंध लगाकर 5 लाख के शेयर किए ट्रांसफर

Pic Social Media

नए चैप्टर में क्या जोड़ा गया?

नई पाठ्यपुस्तक (New Textbook) में सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज का अध्ययन: भारत और उसके आगे’ में भारतीय राजवंशों, जैसे मगध, मौर्य, शुंग और सातवाहन पर नए अध्याय जोड़े गए हैं। इसके अलावा एक और नया अध्याय (New Chapter) ‘भूमि कैसे पवित्र बनती है’ भी जोड़ा गया है, जिसमें भारत और विदेशों में पवित्र माने जाने वाले स्थानों और तीर्थ स्थलों का विवरण दिया गया है। इस अध्याय में हिंदू, बौद्ध, सिख, ईसाई, यहूदी, पारसी और इस्लाम धर्मों के पवित्र स्थानों की चर्चा की गई है, और इसमें जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण भी शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने भारत को तीर्थस्थलों की भूमि के रूप में वर्णित किया है।

ये भी पढ़ेंः एजुकेशन क्या है? | Education Kya Hai?

महाकुंभ मेले और सरकारी योजनाओं का जिक्र

नई पाठ्यपुस्तक (New Textbook) में इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले (Mahakumbh Fair) का भी वर्णन किया गया है, जिसमें लगभग 66 करोड़ लोग शामिल हुए थे। इसके साथ ही मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अटल सुरंग जैसी सरकारी पहलों का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, पुस्तक में भारतीय संविधान पर भी एक अध्याय है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि एक समय था जब लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं थी।