Education Kya Hai: आज के समय में एजुकेशन केवल किताबी ज्ञान नहीं है, यह लोगों के दिमाग, नैतिक विचार और सामाजिक विकास की एक प्रक्रिया है। एजुकेशन को हम हिन्दी भाषा में शिक्षा कहते है। बता दें कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति का आधार माना जाता है। हमारे भारत देश में शिक्षा का इतिहास बहुत प्राचीन गुरुकुल परंपरा से लेकर वर्तमान की डिजिटल कक्षाओं तक फैला हुआ है। एजुकेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि शिक्षा के बिना हमारे समाज का सम्पूर्ण विकास होना संभव नहीं है।

बता दें कि “Education Kya Hai” एजुकेशन वह प्रोसेस है जिसके माध्यम से लोगों के ज्ञान, कौशल, नैतिकता, मूल्य और सामाजिक विकास के बारे में जानकारी प्राप्त करता है। यह लोगों को हर तरीके से विकसित करने में सहायता करता है। एजुकेशन के माध्यम से केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन के कई प्रकार के पहलुओं को समझने और उन्हें बेहतर करने की योग्यता प्रदान करता है।
एजुकेशन का मतलब क्या होता है?
एजुकेशन जिसे हिंदी में शिक्षा कहते है। इसका मतलब यह है कि लोगों के जीवन का पूरा विकास के लिए ज्ञान और कौशल का प्रसार करता है। यह लोगों को आपने प्रति आत्मनिर्भर, जिम्मेदार, और समाज के लोगों के प्रति जागरूक करता है। एजुकेशन के जरिए लोग अपने समाज और देश के लिए भी योगदान दे सकता है।
एजुकेशन के कितने प्रकार होते है?| Types of Education
फॉर्मल एजुकेशन- इसे औपचारिक शिक्षा भी कहते है। इसके के माध्यम से यह स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज में संरचित शिक्षा दी जाती है। इसमें सिलेबस, एग्जाम और डिग्री शामिल होती है।
इनफॉर्मल एजुकेशन- इसे हिंदी में अनौपचारिक शिक्षा कहते है। बता दें कि यह वह एजुकेशन होता है जो आपका परिवार, समाज और दिन-प्रतिदिन जीवन के अनुभवों को प्राप्त होती है। इस शिक्षा का कोई तक सिलेबस नहीं होता है।
नॉन-फॉर्मल एजुकेशन- इसे हम गैर-औपचारिक शिक्षा कहते है। इस एजुकेशन के माध्यम से आप फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों के बीच का मिक्स होता है। जैसे- ऑनलाइन कोर्स, व्यावसायिक ट्रेनिंग आदि। बता दें कि यह शिक्षा स्कूल, कॉलेजों के बाहर दी जाती है।

एजुकेशन का महत्व क्या होता है?
एजुकेशन का महत्व यह है कि आपके पूरे जीवन को बदलने की शक्ति रखता है। एजुकेशन आपके सोचने, सीखने की क्षमता को विकसित करता है। इसको माध्यम से किसी से बात करने पर आपको अपने अन्दर एक कॉन्फिडेंस महसूस होता है। आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है।
पर्सनल डेवलपमेंट- एजुकेशन लोगों को आत्मविश्वास, बेहतरीन सोच, और आपके डिसीजन लेने की शक्ति प्रदान करता है। इस पर्सनल डेवलपमेंट को हिंदी में व्यक्तिगत विकास कहते है।
इकनोमिक डेवलपमेंट- अगर आपके पास एजुकेशन है तो आप एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है, जिससे आपका और देश का इकोनॉमिक डेवलपमेंट होगा। इसे हिंदी में आर्थिक विकास कहा जाता है।
सोशल चेंज- यह सोशल चेंज लोगों को सामाजिक बुराइयों को उदाहरण- अंधविश्वास, असमानता और गरीबी को मिटाने में मदद करता है। इसे सामाजिक परिवर्तन कहते है।
एथिकल वैल्यू- इसे हम हिंदी में नैतिक मूल्य कहते है। जो हमारे एजुकेशन लोगों में नैतिकता, संवेदना, और जिम्मेदारी का विचार का विकास करती है।
नेशनल डेवलपमेंट- नेशनल डेवलपमेंट का अर्थ होता है राष्ट्र का विकास, नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना होता है। बता दें कि जो शिक्षित नागरिक होते है वो विकास में योगदान देते है। इसको हिंदी में राष्ट्रीय विकास कहते है।

जानिए कैसा है भारत में एजुकेशन सिस्टम?
भारत में एजुकेशन सिस्टम लाखों स्टूडेंट्स के जीवन और भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत में एजुकेशन सिस्टम का इतिहास बहुत पुराना और सशक्त है। इसे अन्सिएंट, मिडिवल, मॉडर्न पीरियड में बांटा गया है। वर्तमान समय में भारत की एजुकेशन सिस्टम केंद्र और राज्य सरकारों के कंट्रोल में है।
ये भी पढ़ेंः UPSC Result: यूपीएससी का रिज़ल्ट जारी, जानिए कौन बना टॉपर?
Ancient भारत में एजुकेशन सिस्टम
गुरुकुल सिस्टम- इस गुरुकुल सिस्टम में स्टूडेंट अपने गुरु के आश्रम में रहकर एजुकेशन ग्रहण करते थे। तब एजुकेशन का माध्यम संस्कृत भाषा में था। इसमें सब्जेक्ट वेद, उपनिषद, मैथ, चिकित्सा, और युद्धकला आदि पढ़ाए जाते थे। साथ ही नैतिकता, धर्म, और जीवन के मूल्यों पर जोर दिया जाता था। वहीं कई प्रकार के फेमस सेंटर भी होते थे जिसमें तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय अन्सिएंट भारत के प्रमुख एजुकेशन सेंटर थे। इसमें छात्रों के एजुकेशन फ्री में थी और गुरु को दक्षिणा के रूप में सेवा दी जाती थी।
Modern भारत में एजुकेशन सिस्टम
भारत में मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम एक निर्धारित सिलेबस के आधार पर चलाई जाती है, जहां स्कूलों में 10वीं और 12वीं सिस्टम और कॉलेजों में डिग्री सिस्टम लोकप्रिय है। बता दें कि एजुकेशन देने वाले संस्थानों में सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल तथा केंद्रीय बोर्ड उदाहरण- सीबीएसई और आईसीएसई शामिल है। हाल ही के कुछ सालों में टेक्नोलॉजी के उपयोग से एजुकेशन के क्षेत्र में तेजी आई है। जहां ऑनलाइन एजुकेशन, डिजिटल क्लासेस और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म अधिक चर्चित है। वहीं नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 ने एजुकेशन को अधिक सरल और आसान बनाने पर जोर दिया। इस पॉलिसी के अनुसार अपनी राष्ट्रभाषा में एजुकेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यावसायिक ट्रेनिंग पर भी आवश्यक ध्यान दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Pope Francis: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, कैंसर पीड़ित बच्चे को छूकर किया था ठीक!
भारतीय एजुकेशन सिस्टम| Indian Education System
भारतीय एजुकेशन सिस्टम में ब्रिटिश शासन से पहले और बाद के टाइम से लेकर आज तक एजुकेशन सिस्टम में काफी बदलाव देखा जा सकता है। पहले के छात्रों को गुरुकुल में पढ़ाया जाता था और अब उसे संशोधित करके मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम शुरू की गई है। भारत में स्वतंत्रता के बाद संविधान ने हमें 6 मौलिक अधिकार दिए हैं जिनमें से एक एजुकेशन का अधिकार है। जो 6-14 साल के हर बच्चे को फ्री एजुकेशन देने की परमिशन है। वहीं आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों के जरिए से तकनीकी एवं व्यावसायिक एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आशा है, अब आप ‘एजुकेशन क्या है’, इसके प्रकार, महत्व, और भारत के एजुकेशन सिस्टम के बारे में अच्छी तरह समझ चुके हैं।
