Namo Bharat Train: गाजियाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा आसान, मात्र 37 मिनट में पूरी होगी यात्रा
Namo Bharat Train: गाजियाबाद से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। आपको बता दें कि गाजियाबाद से गुरुग्राम का सफर अब और भी आसान होने वाला है। गाजियाबाद से नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) यात्रियों को गुरुग्राम (Ghaziabad to Gurugram) मात्र 37 मिनट में पहुंचा देगी। सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में लगभग 100 मिनट से भी ज्यादा का समय लग जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में आयोजित दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़) और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कारिडोर की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: गाजियाबाद की इन सोसायटी में रहने वाले लोगों की जेब कटने वाली है!
आपको बता दें कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 8 नमो भारत कारिडोर परियोजनाओं पर काम हो रहा है, जिनमें तीन कारिडोर वर्तमान में पहले चरण में कार्यान्वयन के अधीन हैं। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (82 किमी), दिल्ली-पानीपत-करनाल (136 किमी) मार्ग और दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़ (105 किमी) शामिल हैं।
इन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
पर्यावरण और वन मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ बैठक ले रहे सीएम सैनी ने अधिकारियों को दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-करनाल परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने के निर्देश दिए जिससे उनका समय पर पूरा होना सुनिश्चित हो सके।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने दो नमो भारत कारिडोर की विशेषताओं को बताते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्टों पर प्रस्तुति दी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कारिडोर के 55 किलोमीटर सेक्शन पर संचालन बेहतर ढ़ंग से हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: प्राइवेट स्कूल की ये घटना वाक़ई शर्मनाक है
सीएम सैनी ने दिए ये सुझाव
हरियाणा के सीएम ने सुझाव दिया कि नमो भारत कॉरिडोर का डिजाइन भविष्य के लिए तैयार होना चाहिए और मेट्रो सिस्टम के साथ कुशल एकीकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर से संबंधित अलाइनमेंट, स्टेशनों और भूमि आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विभागों को परियोजनाओं की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए एनसीआरटीसी (NCRTC) को जरूरी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर (India Corridor) के अलाइनमेंट की भी समीक्षा की और अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एनसीआरटीसी को जरूरी अनुमोदन और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
नमो भारत ट्रेन करीब एक घंटे में 90 किमी की दूरी तय करते हुए हाई स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है। यह हरियाणा से दिल्ली हवाई अड्डे तक तेज और सीधी पहुंच भी प्रदान करेगा। बता दें कि नमो भारत ट्रेन की अधिकतम डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटा है, जिसमें 5-10 किमी की अंतर-स्टेशन दूरी और हर 5-10 मिनट में ट्रेन की आवृत्ति है। इसमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली भी होगी।
