नोएडा की पॉश सोसायटी की शर्मनाक घटना, डॉक्टर पत्नी ने पति को दिखाया हवालात का रास्ता

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा एक्सटेंशन से महज चंद किलोमीटर दूर CLEO COUNTY सोसायटी। जहां फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। लेकिन इंसानी सोच नहीं बदली है। नोएडा सेक्टर 121 के क्लियों काउंटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1403 में मारपीट का वीडियो सामने आया है। पीड़िता डॉक्टर स्मिति कश्यप के साथ पति व उसके ससुर ने बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान बेटी के घर आई मां, उसकी बहन के साथ भी बदसलूकी की गई।

PIC- BHASKAR

2018 में पीड़िता की शादी बिहार के मुजफ्फरनगर में विवेक कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि पति विवेक और ससुर नवल किशोर आए दिन उसके साथ मारपीट करते है। और दहेज के लिए दबाव डालते थे।

मारपीट में पीड़िता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान घटना का पूरा वीडियो घर में लगे CCTV में कैद हो गई।  इसके आधार पर पुलिस ने पति विवेक कुमार भाई विकास कुमार और ससुर नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।