MP News

MP News: एमपी के इस थाने को DGP-IGP रैंकिंग में मिला 9वां स्थान, CM मोहन यादव ने जताई खुशी

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: सीएम ने कहा कि सतत निगरानी, निरंतर सुधार और जनहित केंद्रित कार्यशैली ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नई पहचान दी है।

MP News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कैंपस में डीजीपी-आईजीपी (DGP-IGP) की 60वीं ऑल-इंडिया कॉन्फ्रेंस जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) द्वारा उद्घाटन किए गए इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के पुलिस बलों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इसी दौरान घोषित डीजीपी-आईजीपी रैंकिंग में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने को देशभर में 9वां स्थान मिला है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

सीएम मोहन यादव ने पुलिस टीम को दी बधाई

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मल्हारगढ़ थाने की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने लिखा कि 60वीं डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर की रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल करना एमपी पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण का प्रमाण है।

सीएम ने कहा कि सतत निगरानी, निरंतर सुधार और जनहित केंद्रित कार्यशैली ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नई पहचान दी है। उन्होंने मल्हारगढ़ थाने की टीम और संपूर्ण मप्र पुलिस को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य की बेहतर पुलिसिंग का परिणाम है।

रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का पुलिस सम्मेलन

IIM रायपुर में हो रहे इस तीन दिवसीय सम्मेलन (28–30 नवंबर) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने औपचारिक उद्घाटन किया। इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी निदेशक तपन डेका, गृह सचिव गोविंद मोहन, सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख और केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशभर में पुलिसिंग में सुधार, समन्वय बढ़ाने और सुरक्षा रणनीतियों को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने पेश की मिसाल, सामूहिक विवाह समारोह होगी बेटे की शादी, देखें आमंत्रण कार्ड

सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमण डेका, उपमुख्यमंत्री अरुण साओ और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी सीधा नया रायपुर स्थित स्पीकर भवन गए, जहां वे 29–30 नवंबर को होने वाले बिजनेस और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सम्मेलन की संवेदनशीलता और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए रायपुर को किले में तब्दील कर दिया गया है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG), एनएसजी कमांडो, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस ने ड्रोन निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा लागू किया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: उज्जैन को मिला अपना आकाशवाणी केंद्र, CM मोहन यादव ने किया भव्य शुभारंभ

मल्हारगढ़ थाने की उपलब्धि से बढ़ा प्रदेश का गौरव

डीजीपी-आईजीपी रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल कर मल्हारगढ़ थाने ने न सिर्फ मंदसौर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की पुलिस सुधार और कानून-व्यवस्था पर फोकस नीति का यह सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि प्रदेश में पुलिस ने लगातार आधुनिक, पारदर्शी और जनसेवा के भाव से प्रेरित हो रही है।