इमरजेंसी यूनिट की छत पर तैयार हेलीपैड
Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने PMCH के पुनर्विकास कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नई इमरजेंसी यूनिट (New Emergency Unit) की सबसे ऊपरी मंजिल पर बन रहे एयर एंबुलेंस हेलीपैड (Air Ambulance Helipad) का जायजा लिया। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, सीएम ने अधिकारियों को हेलीपैड की दीवारों को ऊंचा करने का आदेश दिया, जिससे हवाई एंबुलेंस का संचालन पूरी तरह सुरक्षित हो सके।

निर्माण की गुणवत्ता और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं की समीक्षा
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने निर्माण की गुणवत्ता, मेडिकल सुविधाओं, और सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरों और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू, परामर्श कक्ष, ऑक्सीजन लाइन और प्रसूति सेवाओं जैसी इमरजेंसी सुविधाओं की जानकारी भी ली।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पुनर्विकास परियोजना- अब तक की प्रगति
फरवरी 2021 में शुरू हुई यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। फरवरी 2024 में कंबाइंड अल्ट्रासाउंड एंड बायोकेमिकल स्क्रीनिंग, एमएलसीपी, नर्सेज एवं गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन हुआ और राज्य रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक) का संचालन शुरू हुआ। मई 2024 में टावर-1 और टावर-2 के बेसमेंट में 120 गाड़ियों के लिए पार्किंग सुविधा शुरू की गई।
नई इमरजेंसी यूनिट में आधुनिक सुविधाएं
पहली मंजिल- सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और ईएनटी ओपीडी।
दूसरी और चौथी मंजिल- दवा विभाग और त्वचा रोग विभाग की आईपीडी सेवाएं।
तीसरी मंजिल- पीएसएम, कार्डियोलॉजी, दंत चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति, शिशु रोग, जेरियाट्रिक्स और पीएमआर विभागों की ओपीडी।

ये भी पढ़ेंः Bihar: CM नीतीश कुमार का युवाओं को बड़ा तोहफ़ा, अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य
उन्नत यूनिटों का निर्माण अंतिम चरण में
पांचवीं से दसवीं मंजिल तक की उन्नत यूनिट तैयार की जा रही हैं।
पांचवीं मंजिल- स्त्री एवं प्रसूति रोग आईपीडी, लेबर ओटी, लेबर रूम और एनआईसीयू।
छठी मंजिल- पूरी तरह से आईसीयू और 22 मॉड्यूलर ओटी।
नौवीं मंजिल- मरीजों के लिए डीलक्स और सुइट रूम।
दसवीं मंजिल- एयर एंबुलेंस के लिए हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में।

ये भी पढ़ेंः Bihar सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला, मोन्था चक्रवात से नुकसान उठाने वालों को मिलेगा मुआवजा
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस परियोजना के माध्यम से PMCH को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक हाईटेक मेडिकल सुविधा केंद्र बनाने का दृष्टिकोण रखा है। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अधिकारी दीपक कुमार, लोकेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
