MP News

MP News: CM मोहन यादव ने पेश की मिसाल, सामूहिक विवाह समारोह होगी बेटे की शादी, देखें आमंत्रण कार्ड

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री बोले- ‘आशीर्वाद ही है सबसे कीमती तोहफा’

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने समाज के लिए एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव (Dr. Abhimanyu Yadav) की शादी सामूहिक विवाह समारोह (Mass Marriage Ceremony) में करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम आम तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयोजित किया जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री की यह पहल इस परंपरा को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रही है।

Pic Social Media

30 नवंबर को उज्जैन के शिप्रा तट पर होगा समारोह

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी डॉ. इशिता यादव पटेल से 30 नवंबर 2025 को उज्जैन के शिप्रा तट पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में होगी। दोनों दूल्हा और दुल्हन डॉक्टर हैं। इस समारोह का आयोजन अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 21 जोड़ों की शादी भी संपन्न होगी।

किसी विशेष व्यवस्था का नहीं होगा प्रावधान

मुख्यमंत्री की ओर से इस समारोह में अपने बेटे के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। समारोह सामान्य जोड़ों की तरह ही होगा। तैयारी में जुटे लोगों ने कहा कि न तो ज्यादा सजावट होगी और न ही कोई तामझाम। कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही निमंत्रण भेजा गया है और उनसे अनुरोध किया गया है कि वे कोई उपहार न दें।

ये भी पढ़ेंः MP News: भोपाल में राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप का आगाज, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

‘आशीर्वाद ही है सबसे कीमती तोहफा’

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मेहमानों से उपहार न लाने की रिक्वेस्ट की गई है। उन्होंने कहा, ‘आपका आशीर्वाद नए शादीशुदा जोड़े के लिए सबसे कीमती तोहफा है।’ कार्ड में लिखा गया है कि 30 नवंबर को उनके बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव (MBBS, MS) और डॉ. इशिता यादव पटेल (MBBS) की शादी सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न होगी। इस सामाजिक रूप से जागरूक पहल का मकसद सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा देना है।

कार्ड में आगे लिखा है कि समारोह में सभी मेहमानों की मौजूदगी सम्मान की बात होगी और सभी जोड़ों को उनका आशीर्वाद मिलेगा। समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए और नए जोड़ों के लिए उपहार लाने की आवश्यकता नहीं है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बेटे और बहू दोनों डॉक्टर हैं। सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव भोपाल में रहते हैं और वह सीएम हाउस में नहीं रहते। वहीं, बहू डॉ. ईशिता यादव पटेल खरगोन की रहने वाली हैं। दोनों की सगाई भी बेहद साधारण समारोह में हुई थी। सगाई कार्यक्रम सीएम हाउस में आयोजित किया गया था, जिसमें केवल परिवार के नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे।

सादगी में छिपा संदेश

आमतौर पर मुख्यमंत्री या बड़े परिवारों की शादियों में बड़े आयोजन और भव्य खर्च होता है, लेकिन यह शादी सादगी और सामाजिक जागरूकता की मिसाल बन गई है। सीएम मोहन यादव की यह पहल समाज में शादियों में व्यय पर सोच बदलने के लिए प्रेरक है।

ये भी पढ़ेंः MP News: उज्जैन को मिला अपना आकाशवाणी केंद्र, CM मोहन यादव ने किया भव्य शुभारंभ

पहले भी दिखा चुके हैं सादगी का उदाहरण

यह पहली बार नहीं है जब सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) अपने बच्चे की शादी सामान्य और साधारण तरीके से कर रहे हैं। पिछले साल उनके बड़े बेटे वैभव यादव की शादी भी राजस्थान में बेहद साधारण तरीके से हुई थी। मुख्यमंत्री की इस पहल की खूब सराहना हो रही है और यह उन लोगों के लिए संदेश है जो शादियों में अत्यधिक खर्च करते हैं या कर्ज लेकर जश्न मनाते हैं।