MP News

MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कानून से ऊपर कोई नहीं, सजा सबको मिलेगी

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: कानून तोड़ो, फिर प्रदर्शन करो, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ ED द्वारा चार्जशीट दाखिल करने को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस ईडी के कार्यालयों का घेराव कर रही है। इसी मामले को लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन पर तंज कसा है।

Pic Social Media

सीएम डॉ यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाया उन्होंने जो मार्ग हमें दिखाया भारतीय जनता पार्टी (BJP) उसपर चलकर दलितों, शोषितों, वंचितों सहित हर वर्ग का ध्यान रख रही है, पीएम मोदी ने भी सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने बाबा साहब की जयंती पर डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr Bhimrao Ambedkar) कामधेनु योजना शुरू की है इसमें गौपालकों 25 गायों को डेयरी लगाने पर 42 लाख रुपये तक का लोन सरकार देगी। सीएम ने कहा कि हम दूध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिय लागातर काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महू में भी पर्यटकों को रुकन की व्यवस्था करने जा रही है जिससे वहां आकर बाबा साहब के बारे में जानने वाला कोई भी व्यक्ति परेशान ना हो।

ये भी पढे़ंः MP की लाड़ली बहनों को खुशखबरी, खाते में पहुंचे 1250 रुपये, CM मोहन यादव ने जारी की 23वीं किस्त

राहुल गांधी के लाल किताब पर कसा तंज

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी द्वारा लाल किताब जेब में लाकर घूमने और उसे बार बार लहराने पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग शार्टकट पर ही जिन्दा है जैसे पहले परीक्षा पास करने के लिए गुटका, 20-20 सीरिज चलती थी यानि मूल सिलेबस पढ़ो ही मत, बस इसे पढ़ो और पास हो जाओ वैसे ही ये जेब से लाल किताब निकालते है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अरे लाल किताब तो वो थी जिसमें भविष्यवाणी थी कि 21 वीं सदी में भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी दुनिया में अपनी धाक जमाएगा, लाल किताब (Lal Kitab) ज्योतिष के नाम से जानी जाती थी, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमला बोला।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किया अपमान

कानून सबके लिए बराबर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) के लोग कैसी मोटी चमड़ी के हो गए हैं आज ईडी कार्यालयों का घेराव कर रहे है , क्या आप कानून से कांग्रेस वाले ऊपर हो गए हैं जो कुछ भी करोगे। अपराध आप करो और फिर सरकारी कार्यालय का घेराव करो, लेकिन बाबा साहब ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है अगर अपराध किया है तो सजा भी भुगतनी होगी।