MP News: डिफेंस यूनिट और साइंस सिटी पर काम करेगी सरकार: CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य में साइंस सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने राजधानी भोपाल (Bhopal) के नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन के सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों के नवाचारों को पास से देखा।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, बदल गया फतेहपुर का नाम, जानिए क्या है नया नाम
सीएम मोहन यादव ने कई छात्रों से संवाद भी किया। सीएम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) की बधाई देते हुए कहा कि साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। एक ओर विकास के मामले में ड्रोन से सर्वे से लेकर प्लानिंग का काम पूरा किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ किसानों के सर्वे से लेकर उनके जीवन में भी नई तकनीक के आधार पर सरलीकरण कर व्यवस्था को लागू करने का काम किया जा रहा है। लगातार नई-नई खोज की जा रही है, नवाचार किया जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

विज्ञान जिज्ञासा जगाने का कर रहा है काम-सीएम
मुख्यमंत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों की रुचि तो बढ़े ही, साथ में ही गैर विज्ञान के विद्यार्थियों के बीच भी रोचकता के आधार पर रुचि बढ़े, इसके लिए विभाग जिज्ञासा जगाने का भी काम कर रहा है। जो नवाचार किए जा रहे हैं, उन्हें भी मैंने देखा है।
ये भी पढे़ंः MP News: बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह महोत्सव, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़िए पूरी खबर
साइंस सिटी का होगा निर्माण
सीएम डॉ. यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के संभाग में इस तरह के काम हों, इसके पूरे प्रयास भी किए जाएंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में एक साइंस सिटी (Science City) बनाने पर भी काम कर रहे हैं, डिफेंस की यूनिट खुले, इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते आने वाले समय में मध्य प्रदेश विज्ञान के क्षेत्र में समृद्ध बने, समर्थ बने, नवाचार को प्रोत्साहन मिले यही हमारी सरकार का प्रयास है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर प्रदेश में 250 से ज्यादा जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में वैज्ञानिक, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार से संबंधित लोग शामिल हुए।
आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम की थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना रखी गई है। इस मौके पर प्रदेश के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय, वैज्ञानिक संस्थान एवं अन्य संस्थाओं की भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता रही।
