MP News

MP News: एमपी में बनेगा एक और नगर निगम, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव ने एक और नगर निगम बनाने की किए घोषणा

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने घोषणा कि है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक और नगर निगम बनेगा। उन्होंने विदिशा को प्रदेश का नया नगर निगम बनाने का ऐलान किया है। यह एमपी का 17वां नगर निगम होगा। विदिशा (Vidisha) के सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत मंजूर कर लिया। यहां शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने रोड शो किया जिसके बाद सभा को भी संबोधित भी किए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने 821190 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की मंजूरी का पत्र सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपा।
ये भी पढ़ेंः MP News: मोहन सरकार इतने लाख लोगों को देगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि विदिशा की पुरानी कृषि उपज मंडी में बुधवार को राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन हुआ। इसी आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के ग्रामीण व पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से 3 मांगें रखी जिसमें विदिशा को नगर निगम बनाने की मांग प्रमुख थी। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां की जनसंख्या कम है पर आसपास के गांवों को मिलाकर विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने नायब तहसीलदार का बदला नाम, जानिए क्या है नया नाम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि विदिशा अब नगर निगम बनेगा, यहां अगला चुनाव नगर निगम का ही होगा। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों को जोड़कर विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा। विदिशा एमपी का 17वां नगर निगम होगा। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो किया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो एसएटीआई से शुरू हुआ और पुरानी कृषि उपज मंडी पर जाकर खत्म हुआ। पौन घंटे के इस रोड शो के दौरान करीब 9 हजार लोग उपस्थित थे।