MP News: CM मोहन यादव का ऐलान, मोटे अनाज की खरीदी के लिए लिए प्रदेश में लगेंगी विशेष मंडियां
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के प्रदेश के विकास के लिए लगातार अहम फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के जनजातीय वर्ग के सभी हितग्राहियों को पक्का आवास (Pakka Aavaas) प्रदान किया जाए। कोई भी हितग्राही आवास पाने से छूट न जाए। किन्हीं भी कारणों से आवास पाने से छूट गए पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना (Chief Minister Housing Scheme) की पात्रता के मुताबिक सबको पक्के घर की सौगात दी जाए। आपको बता दें कि सीएम डॉ. यादव समत्व भवन (CM House) में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, 26 औद्योगिक इकाइयों का किए भूमि पूजन
ग्रामीण क्षेत्रों तक जरूर पहुंचे विकास
समीक्षा बैठक (Review Meeting) में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के मैदानी क्रियान्वयन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान के तहत गांव और हितग्राही चयन का काम पूरा कर तय कार्य योजना और मापदंडों के मुताबिक लक्षित क्षेत्रों में विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समुदाय के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। सीएम डॉ. यादव ने बैठक में अधिकारियों को अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से करने के अहम निर्देश दिए हैं।
ये भी पढे़ंः CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की चाय बेचने वाली अनसुनी कहानी

जनजातीय वर्ग को मिले योजनाओं का लाभ-सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अभियान की अब तक की प्रारंभिक प्रगति और केन्द्र सरकार को अभियान के विषय में भेजे जा रहे विकास प्रस्तावों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनजातीय गांवों, मजरों टोलों, बसाहटों में जरूरत वाले विकास कार्यों में रफ्तार लाने ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। केंद्र सरकार के इस अभियान से प्रदेश सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि जनजातीय वर्ग के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक पहुंचे।
जनजातीय वर्ग की महिलाओं बच्चों का स्वास्थ्य होगा बेहतर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय ग्रामों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएं। गांव में मिट्टी का परीक्षण कर किसानों को बताया जाए कि उन्हें कौन सी फसल लगाना ज्यादा लाभदायक होगा। साथ ही टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनजातीय परिवारों के बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए शासकीय सहयोग से दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाए। इससे जनजातीय वर्ग की माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय आबादी वाले 89 विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 31 मार्च 2025 तक सर्वे का काम पूरा करने के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सबको पक्का आवास देने की मंशा से समर्पित होकर कार्य करें।
मोटे अनाज के विक्रय के लिए प्रदेश में विशेष मंडियां होंगी शुरू
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि जनजातीय ग्रामों में रहने वाले लोगों को पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और बैठक जैसे आयोजन के लिए गांव-गांव में सामुदायिक भवन उपलब्ध कराए जाएं। यहां होने वाले आयोजनों से जनजातीय संस्कृति का विकास होगा और समृद्ध होगी। उन्होंने जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में प्रदेश के चयनित 11 हजार 377 जनजातीय ग्रामों में रहने वाले लोगों द्वारा उगाई जाने वाली रागी, कोदो-कुटकी जैसे मोटे अनाज (मिलेट्स) की खरीदारी शासन स्तर पर करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि मोटे अनाज के विक्रय के लिए प्रदेश में विशेष मंडियां शुरू की जाए जिससे गांव के लोगों को उनकी फसल का उचित दाम मिले और बिचौलियों का नेटवर्क खत्म हो।