MP News: प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा
MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में लाखों पदों पर जल्द ही भर्ती किए जाने की बात कही है। सीएम (CM) ने दावा किया है कि अगले 5 सालों में मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती करने जा रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने नायब तहसीलदार का बदला नाम, जानिए क्या है नया नाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि युवाओं में सभी तरह की क्षमता होती है, वो सभी प्रकार से काम करने में सक्षम होते हैं। लेकिन मिशन मोड में लेकर चलने की जरूरत है। हमने संकल्प लेते हुए इसी मिशन मोड के आधार पर लगातार अलग-अलग सेक्टर में काम शुरू किया है। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारी सरकार 5 सालों में 2 लाख 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती करने जा रही है। एक लाख पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन तो इसी साल निकलने वाले हैं।
कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ये कह रही है कि पद घटा दिए, अरे नादानों आपको मालूम नहीं है कि एक साल की पीएससी आपके कार्यकाल के दौरान से बंद थी। आपके तो कारनामे ही ऐसे हैं लेकिन हम एक साल की नहीं बल्कि तीन साल की पिछली पीएससी भी इसी साल कराके सभी पद भरने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोई पद खाली रहने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ेंः MP News: किसानों को सिंचाई के लिए अब नहीं होगी परेशानी, दिन में भी मिलेगी बिजली, CM ने दिए निर्देश
लाड़ली बहनों के खाते में 1553.49 करोड़ रुपये ट्रांसफर
आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर (Shajapur) जिले के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत सिंगल क्लिक के जरिए फंड ट्रांसफर किया। मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में 1553.49 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।
साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत 450 रुपये में गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों के खाते में 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनुदान राशि भेजे। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। वहीं, 403.33 लाख रुपये की लागत से 6 ट्रेड आईटीआई भवनों का लोकार्पण किया।
