मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 4 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) का तबादला कर दिया है, जिनमें एक पुलिस महानिरीक्षक (IG) और एक उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने इन अधिकारियों के सार्वजनिक आचरण को ‘खेदजनक’ बताते हुए तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। वहीं गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कटनी के पुलिस अधीक्षक, दतिया के पुलिस अधीक्षक और चंबल रेंज के आईजी, डीआईजी ने लोक सेवा में ऐसा आचरण किया है जो खेदजनक है। इस कारण मैंने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।’
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने किया इंदौर मेट्रो का निरीक्षण, यात्रियों संग किया सफर, कहा- स्मार्ट और सुरक्षित है यात्रा

जानिए आखिर क्यों हुई कार्रवाई?
गृह विभाग (Home Department) ने इस आदेश के तहत राज्य के 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें सागर के आईजीपी प्रमोद वर्मा का नाम भी शामिल है, जो हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि पुलिस विभाग का कहना है कि यह एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसका किसी मामले से लेना-देना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा भोपाल से दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ नियंत्रण को लेकर चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ और दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार के बीच बहस हो गई, जो कथित रूप से हाथापाई तक पहुंच गई। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों का तबादला कर दिया।
ये भी पढ़ेंः MP News: मध्यप्रदेश की सड़कों पर दिखी नारी शक्ति की गूंज, CM मोहन यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ को दिखाई हरी झंडी
कटनी के एसपी अभिषेक रंजन ()SP Abhishek Ranjan को हटाने का मामला एक अन्य विवाद से जुड़ा है। तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वे अपनी बेटी से मिलने सीएसपी ख्याति मिश्रा के सरकारी निवास पर पहुंचे, तो पुलिस ने उनके परिजनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर महिला थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की।
इन सभी घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के आचरण को लोक सेवा की गरिमा के खिलाफ बताया और अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने का निर्णय लिया।
