Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने किया ‘वात्सलय गंगा आश्रय आश्रम’ का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा के कार्यों की सराहना

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की सीएम धामी की प्रशंसा

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को हरिद्वार पहुंचकर वात्सल्य गंगा आश्रय आश्रम (Vatsalya Ganga Ashray Ashram) का लोकार्पण किया और श्रीकृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा (Sadhvi Ritambhara) को उनके सामाजिक प्रकल्पों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीदी मां के नेतृत्व में चल रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कम बोलकर ज्यादा काम करना दीदी मां से सीखा जा सकता है।

Pic Social Media

दीदी मां के प्रकल्पों से बेटियों को मिला नव जीवन

सीएम धामी ने कहा कि दीदी मां के प्रकल्पों के माध्यम से निराश्रित बेटियों को नया जीवन मिला है। ये प्रकल्प समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने वात्सल्य ग्राम यात्रा के दौरान देखा कि वहां की बेटियां और बेटे इंजीनियरिंग, डॉक्टरी और अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Pic Social Media

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि छात्र जीवन के दौरान जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे, उस समय राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान दीदी मां के ओजस्वी उद्बोधन को सुनने का अवसर मिला, जिसने उन्हें और हजारों युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने दीदी मां को सनातन संस्कृति की ध्वजवाहिका बताते हुए उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

उत्तराखंड बना समान नागरिक संहिता की शुरुआत का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की शुरुआत हुई है और आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक पुनरुत्थान के कई कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण हो या बदरीनाथ मास्टर प्लान, सभी कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

Pic Social Media

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। पहले जहां भक्तों को दर्शन के लिए संघर्ष करना पड़ता था, अब लाखों लोग एक साथ दर्शन कर सकते हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी को बदलने वाले तत्वों जैसे लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

चारधाम यात्रा में 18 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

सीएम धामी ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक करीब 18 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए यात्रा रोकनी पड़ी थी, लेकिन अब यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Pic Social Media

हरिद्वार-ऋषिकेश से दिल्ली तक एलिवेटेड सड़क से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद दिल्ली से हरिद्वार की दूरी महज ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। साथ ही, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने धामी की प्रशंसा की

इस अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें पूरे देश के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि धामी द्वारा चलाई जा रही अच्छी योजनाओं को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा।

अन्य विशिष्ट जनों ने भी रखे अपने विचार

कार्यक्रम के दौरान साध्वी ऋतम्भरा, युगपुरुष परमानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, विधायक, मेयर, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।