Delhi Metro

Delhi Metro: अच्छी खबर अब मेट्रो के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है!

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। अब कुछ विशेष श्रेणियों (Special Categories) के यात्रियों को सुरक्षा जांच (Security Check) के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। यानी इन यात्रियों को अब लंबी कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। पढ़िए पूरी खबर…

इन यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि बुजुर्ग, नवजात शिशु के साथ महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, ड्यूटी पर तैनात CISF जवान, दिव्यांग और घायल यात्री अब बिना कतार में लगे सीधे सुरक्षा जांच कराकर स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः AIIMS Report: बच्चों के वजन को लेकर एम्स दिल्ली का चौंकाने वाला खुलासा, पेरेंट्स जरूर पढ़ें

भीड़ में होती है असुविधा

CISF अधिकारियों के अनुसार, कई बार मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) पर भीड़ अधिक हो जाने से सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में दिव्यांगों और विशेष जरूरतों वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए DMRC और CISF ने साझा प्रयास करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है।

Pic Social Media

गलत उपयोग पर मांगे जा सकते हैं दस्तावेज

लेकिन, इस सुविधा का दुरुपयोग रोकने के लिए CISF के अधिकारी जांच के दौरान किसी भी यात्री से आवश्यक दस्तावेज मांग सकते हैं, यदि उन्हें संदेह हो कि कोई व्यक्ति गलत तरीके से प्राथमिकता सुविधा का लाभ उठा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Corona Virus: दिल्ली में कोरोना वायरस ने ले ली जान, ख़तरनाक अलर्ट जारी

सूचना के लिए लगाए जा रहे पोस्टर

इस नई व्यवस्था की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। DMRC और CISF के अधिकारियों का कहना है कि दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।