गौतमबुद्ध नगर में फिर से कमल खिलेगा: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सत्ता में बैठी बीजेपी..देश में पीएम मोदी के विकास वाली गारंटी के नाम पर वोट मांग रही है। वहीं विपक्ष, पीएम मोदी के विजयरथ को रोकने की कोशिशों में जुटा है। हालांकि इसका कोई ख़ास फायदा होता दिख नहीं रहा है।

ये भी पढ़ेंः Noida पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य..कहा गौतमबुद्ध नगर की आवाज़ हैं डॉ. महेश शर्मा..संसद तक पहुंचाते हैं आपकी बात
गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) मतदाताओं को केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार (Yogi Sarkar) की योजनाएं गिना रहे हैं। डॉक्टर महेश शर्मा (Dr Mahesha Sharma) पर BJP ने लगातार चौथी बार भरोसा जताते हुए उन्हें एक बार फिर से गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) लोकसभा सीट से चुनावी मैदानी में उतारा है। उनके गांव चलो अभियान, जनसंपर्क अभियान में हजारों की भीड़ उमड़ रही है। इन अभियानों के साथ ही सांसद डॉक्टर शर्मा कार्यकर्तों में नया उत्साह लाने के लिए लगातार बूथ सम्मेलन भी आयोजित करा रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः डॉ. महेश शर्मा के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मांगे वोट..जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद विधानसभा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए और वहाँ उपस्थित बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। इस बूथ सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीकांत, जिलाध्यक्ष विकास चौहान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस दौरान सांसद डॉक्टर शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के उत्साह एवं जब्बे को देखकर आश्वस्त हूं कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट से कमल खिलने जा रहा है।

डॉक्टर शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के नोएडा विधानसभा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की उपस्थिति में नोएडा विधायक पंकज सिंह और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता गणों के साथ शामिल हुए।
इस बैठक के दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करके उनका हौसला बढ़ाया।

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) बूथ सम्मेलनों के बढ़ते क्रम में जेवर विधानसभा में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में जेवर विधायक धीरेन्द्र और जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौहान और अन्य पदाधिकारियों के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। और उनसे एक बार पुनः गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट से कमल खिलाने की अपील की।
बूथ सम्मेलन को लेकर डॉक्टर शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी के संबोधन ने बूथ अध्यक्षों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। सभी ने मिलकर गौतमबुद्ध नगर में कमल खिलाने का संकल्प लिया है।