Leopard Viral Video: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से वायरल हुआ साहस का ऐसा नज़ारा, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी
Leopard Viral Video: वाइल्डलाइफ से जुड़ी घटनाएं अक्सर लोगों (People) को चौंका देती हैं, लेकिन एमपी (MP) के श्योपुर जिले से सामने आए एक वीडियो (Video) ने तो लोगों की सोच से भी आगे बढ़कर रोमांच और साहस की मिसाल पेश की है। इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी डर के 5 खतरनाक चीतों (Leopards) को पानी पिलाता दिख रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये चीते उस व्यक्ति के पास एकदम शांति से बैठकर पानी पीते हैं, मानो वह कोई प्रशिक्षित रेंजर हो। इस अनोखे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हुआ और देखते ही देखते चर्चा का केंद्र बन गया। देखिए पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेंः Baba Vanga: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी..क्या 3 महीने बाद मचेगी तबाही?
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बर्तन में पिलाया पानी
वीडियो (Video) में नजर आता है कि एक युवक हाथ में कैन लिए बर्तन में पानी (Water) डाल रहा है। शुरुआत में वह चीतों के पास जाने से झिझकता है, लेकिन पास खड़े कुछ लोग उसे हिम्मत देते हैं। इसके बाद वह धीरे से चीतों के पास जाकर बैठता है और बर्तन में पानी डालता है। आसपास छाया में बैठे 5 चीते धीरे-धीरे बर्तन के पास आते हैं और शांत भाव से पानी पीने लगते हैं। यह पूरा दृश्य देखने वालों के लिए रोमांच और हैरानी से भरा हुआ था।
वन विभाग ने जताई हैरानी
चीतों के इतने करीब जाकर पानी पिलाने की घटना ने वन विभाग को भी चौंका दिया है। चीता प्रोजेक्ट के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा (Uttam Kumar Sharma) ने कहा कि इस वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं थी और इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन, उन्होंने वीडियो की जांच शुरू करने की बात कही है। माना जा रहा है कि यह वीडियो श्योपुर जिले के उमरीकला गांव के पास का है।
ये भी पढ़ेंः Chhaava on OTT: OTT पर रिलीज होगी विक्की कौशल की फ़िल्म छावा..ये रही डिटेल
कूनो में चीतों की मौजूदा स्थिति
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में इस समय 17 चीते खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं, जिनमें 11 शावक शामिल हैं। वहीं 9 चीते विशेष बाड़ों में रखे गए हैं। इससे पहले भी चीतों के एक वीडियो में उन्हें शिकार करते देखा गया था, जिससे इस इलाके में उनकी सक्रियता को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की नजदीकियां जंगली जानवरों की स्वाभाविक प्रवृत्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
