Noida News

Noida News: नोएडा के यात्रियों को होगी परेशानी..अगले 1 महीने तक बंद रहेगा ये रूट

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 महीने तक इस रूट पर बंद रहेगी आवाजाही

Noida News: नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा के लोगों को 1 महीने तक ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा में बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) के 2 पिलर के बीच स्टील के गार्डर रखने का काम शनिवार से शुरू हो गया। इसके कारण सेक्टर-47/107 चौराहे को एक महीने तक बंद रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने रविवार को लोगों को समस्या से बचाने के लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर के 20 हज़ार फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ़

Pic Social Media

सेक्टर-47/107 चौराहे पर एक महीने तक रहने वाले इस डायवर्जन को लेकर 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों (50 Traffic Policemen) की तैनाती की गई है। वह डायवर्जन पॉइंट से लेकर रूट के साथ अंदरूनी रास्तों पर निगरानी रखेंगे। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव (DCP Traffic Lakhan Yadav) के मुताबिक भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) के पिलर संख्या-59 और 60 के बीच स्टील के गार्डर रखने का काम 5 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह काम लगभग 1 माह तक चलेगा। इसके चलते बरौला टी पॉइंट से डायवर्जन रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार कोई अन्य विकल्प न होने के कारण सोमवार के दिन ट्रैफिक अधिक होने पर यहां अतिरिक्त फोर्स के साथ 50 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि लोगों से वैकल्पिक रास्तों के प्रयोग करने की अपील सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही है। डायवर्जन रूट वाहनों के दबाव के मुताबिक छोटा है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रहे, इसके लिए इस रूट पर सड़क किनारे के अतिक्रमण को संबंधित एजेंसियों की सहायता से हटाया जाएगा, जिससे वाहन वहां से आराम से निकल सकें। इसके साथ ही क्रेन की ड्यूटी भी लगाई गई है।

बरौला, भंगेल और सलारपुर का जाम को खत्म करने के लिए भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड का निर्माण चलते हुए चार साल का समय हो चुका है, लेकिन अब तक इसका काम अधूरा है।

ये भी पढ़ेंः Noida Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए मायूस करने वाली खबर

जाम से बचने के लिए इन मार्गों का इस्तेमाल करें

सेक्टर-60, 50, 76 से हाजीपुर जाने वाला ट्रैफिक बरौला टी पॉइंट (Barola Tea Point) से लेफ्ट लेकर सलारपुर होते हुए लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी तिराहे से आगे जाएगा।

हाजीपुर से सेक्टर-62, 60, 50, 76 जाने वाले ट्रैफिक को प्रतीक बिल्डिंग तिराहे से लेफ्ट सेक्टर-47 चौक होते हुए बरौला टी पॉइंट से निकाला जाएगा।