Baba Vanga

Baba Vanga: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी..क्या 3 महीने बाद मचेगी तबाही?

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Baba Vanga: जापान की रहस्यमयी भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की नई भविष्यवाणी, जिसे सुनकर लोग सहम गए हैं।

Baba Vanga: क्या वाकई समुद्र उबल उठेगा? क्या जुलाई 2025 में धरती एक बार फिर तबाही (Mayhem) का मंजर देखेगी? ये सवाल इस वक्त दुनियाभर के लोगों के मन में हलचल मचा रहे हैं। वजह है जापान की रहस्यमयी भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी (Rio Tatsuki) की नई भविष्यवाणी, जिसे सुनकर लोग सहम गए हैं। जिस तरह उन्होंने पहले कोबे भूकंप (Earthquake) और 2011 की विनाशकारी सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी, अब वैसी ही एक और चेतावनी उन्होंने दी है और इस बार दावा है कि तबाही पहले से कहीं ज्यादा भयानक होगी। लोग उन्हें अब ‘जापानी बाबा वेंगा’ (Japanese Baba Vanga) कहने लगे हैं और उनकी बातों को हल्के में नहीं ले रहे।

ये भी पढ़ेंः Shani Dev: अप्रैल के आख़िर में उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करेंगे शनि देव..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कौन हैं जापानी बाबा वेंगा- रियो तात्सुकी?

रियो तात्सुकी (Rio Tatsuki) कोई आम भविष्यवक्ता नहीं हैं। 1980 के दशक में एक मांगा आर्टिस्ट रहीं रियो ने सपनों में भविष्य देखने की शक्ति पाई। वे जो भी देखती थीं, उसे डायरी में दर्ज करती रहीं। जब 1995 में कोबे भूकंप और 2011 में सुनामी जैसी त्रासदियां उनकी भविष्यवाणी के अनुसार घटित हुईं, तो लोग उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता मानने लगे। अब वे फिर से चर्चा में हैं अपनी नई और डरावनी भविष्यवाणी को लेकर।

सच हुईं इनकी कई खतरनाक भविष्यवाणियां

कोबे भूकंप (1995): रियो ने सालों पहले भविष्यवाणी की थी कि जापान में भूकंप तबाही मचाएगा। 17 जनवरी 1995 को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 6000 से ज्यादा लोग मारे गए।

2011 की सुनामी: उन्होंने कहा था कि समुद्र की लहरें शहरों को निगल जाएंगी। 11 मार्च 2011 को जापान में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी ने भीषण तबाही मचाई।

फ्रेडी मर्करी की मौत: 1991 में उन्होंने सपना देखा कि एक मशहूर संगीतकार की मौत होने वाली है। कुछ ही महीने बाद फ्रेडी मर्करी का निधन हो गया।

Pic Social Media

2025 को लेकर डरावनी चेतावनी

रियो तात्सुकी (Rio Tatsuki) का दावा है कि जुलाई 2025 में एक और विनाशकारी सुनामी आने वाली है, जो 2011 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। उन्होंने सपनों में देखा कि प्रशांत महासागर का पानी उबल रहा है, उसमें से विशाल बुलबुले निकल रहे हैं, जो किसी ज्वालामुखी विस्फोट या समुद्री भूगर्भीय परिवर्तन का संकेत हो सकता है। उनका कहना है कि यह सुनामी न केवल जानलेवा होगी, बल्कि प्रशांत क्षेत्र के द्वीपों की भौगोलिक बनावट को भी बदल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वाले..जल्दी से अच्छी खबर पढ़ लीजिए

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

फिलहाल वैज्ञानिकों (Scientists) ने इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वे इस बात को स्वीकारते हैं कि जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जो हमेशा से भूकंप और ज्वालामुखियों का केंद्र रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ननकाई ट्रफ (जापान के दक्षिणी तट का एक हिस्सा) में कभी भी एक मेगाथ्रस्ट भूकंप आ सकता है, जिससे बड़ी सुनामी उत्पन्न हो सकती है। लेकिन, ये सब संभावनाओं पर आधारित है और समय ही बताएगा कि रियो की भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं।