Kedarnath Helicopter Crash

Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड के पास बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत की खबर

TOP स्टोरी Trending उत्तराखंड
Spread the love

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है।

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हो गया। बता दें कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 5 लोगों की मौत की खबर है। यह हादसा आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर के साथ हुआ, जो केदारनाथ से फाटा की ओर जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…

हादसे की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उत्तराखंड के ADG डॉ. वी. मुरुगेशन भी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। लेकिन, खराब मौसम और ऊंचाई पर घटनास्थल होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना स्थानीय महिलाओं ने दी, जिन्होंने इलाके में धुआं उठता देखा था।

ये भी पढ़ेंः Cyber Fraud: कोरियर से सामान विदेश भेजने वाले हो जाएं सावधान!

सीएम धामी ने जताया दुख

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ेंः Tatkal Ticket: तत्काल टिकट बुक कराने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर

पहले भी हो चुके हैं हादसे

गौरतलब है कि इस बार की चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। कुछ समय पहले ही एक हेलीकॉप्टर की सड़क पर क्रैश लैंडिंग कराई गई थी। यात्रा की शुरुआत में भी एक हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी।