Tatkal Ticket: आधार वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य, टिकट कंफर्मेशन अब 24 घंटे पहले
Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे ने यात्रियों (Passengers) की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) से जुड़े कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। सबसे बड़ा फैसला तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर है, जहां अब आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar Verification) अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। पढ़िए पूरी खबर…

आधार वेरिफिकेशन जरूरी
रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के अनुसार, 1 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से केवल आधार सत्यापित यूजर्स ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, 15 जुलाई 2025 से Tatkal बुकिंग के लिए आधार-बेस्ड OTP प्रमाणीकरण भी जरूरी कर दिया जाएगा। यह कदम टिकट बुकिंग में ब्रोकरों की दखलअंदाजी और कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है।
टिकट एजेंटों पर सख्ती
रेलवे ने टिकट एजेंटों (Ticket Agents) को लेकर भी सख्त कदम उठाया है। अब वे AC क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इससे आम यात्रियों को टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Chrome: गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए सरकार सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी की
टिकट कंफर्मेशन 24 घंटे पहले
रेलवे अब चार्ट (Chart) तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव कर रहा है। अभी तक ट्रेन रवाना होने से करीब 4 घंटे पहले चार्ट तैयार होता है, जिससे यात्रियों को टिकट कंफर्मेशन की जानकारी देर से मिलती है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे 24 घंटे पहले ही चार्ट तैयार करने पर काम कर रहा है, ताकि यात्रियों को पहले से स्पष्ट हो सके कि उनकी टिकट कंफर्म हुई है या नहीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बीकानेर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह सुझाव मिला था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर इस दिशा में काम शुरू करवाया है।
दो नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
कैबिनेट ने बुधवार को दो बड़े रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Infrastructure Projects) को मंजूरी दी है, जिन पर कुल 6,400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कोडरमा-बरकाकाना डबलिंग प्रोजेक्ट: 133 किमी लंबे इस ट्रैक पर 3,063 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लाइन पटना से रांची को जोड़ती है और क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
बल्लारी-चिकजाजूर डबलिंग प्रोजेक्ट: 185 किमी लंबे इस रेलवे ट्रैक पर 3,342 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लाइन मंगलौर बंदरगाह को सिकंदराबाद से जोड़ेगी, जो कर्नाटक के बल्लारी और चित्रदुर्ग जिलों और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ेंः Bank: देश के 2 बड़े बैंक HDFC-ICICI का ग्राहकों को बड़ा झटका!
इन बदलावों से यात्रियों को कई फायदे होंगे
- आधार वेरिफिकेशन से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।
- 24 घंटे पहले चार्ट तैयार होने से यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।
- नए प्रोजेक्ट्स से रेलवे नेटवर्क मजबूत होगा, जिससे सफर तेज और सुविधाजनक बनेगा।
