Greater Noida में फ्लैट खरीदने वालों के लिए यह अहम खबर है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध निर्माण (Illegal Construction) और जमीन पर कब्जा करने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने पुलिस और प्रशासन के सहयोग से सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) में भी अवैध निर्माण पाए जाने पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

बिना अनुमति निर्माण को माना जाएगा अवैध
प्राधिकरण अधिकारियों (Authorization Officials) के मुताबिक, अधिसूचित क्षेत्र में बिना मंजूरी के कोई भी निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी है। GNIDA किसानों से जमीन लेकर मास्टर प्लान के अनुसार इलाके का विकास करता है। इस योजना में सड़क, बिजली, पानी, सीवर, ग्रीन बेल्ट के साथ-साथ आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य वाणिज्यिक और औद्योगिक सुविधाएं शामिल होती हैं।
हाल के दिनों में कुछ भूमाफिया अधिसूचित क्षेत्रों और गांवों में अवैध कॉलोनियों को बसाने की कोशिश कर रहे हैं। वे बिना नक्शा पास कराए मकान बना रहे हैं और गरीब और अनजान लोगों को ज़रूरत का नाम देकर ठग रहे हैं। इस तरह वे अवैध निर्माण से मोटी कमाई भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: बिल्डिंग मालिकों की खैर नहीं, वसूला जाएगा कड़ा जुर्माना
प्राधिकरण की चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर रहे लोग
GNIDA की ओर से लगातार चेतावनी दी जाती रही है कि कोई भी निर्माण कार्य बिना मंजूरी के न किया जाए। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार करते हुए कई लोग अब भी अवैध निर्माण में लगे हुए हैं। इसे देखते हुए अब प्राधिकरण ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई तेज करने का फैसला लिया है।
20 जगहों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
प्राधिकरण की सीईओ सुनीता यादव (CEO Sunita Yadav) ने कहा कि जून और जुलाई में करीब 20 स्थलों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इन सभी जगहों पर अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘अब अधिसूचित क्षेत्रों में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
चरणबद्ध अभियान की रणनीति तैयार
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी मुहिम को फेज़वाइज़ यानी चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा। पहले चिन्हित इलाकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, फिर वहां भारी मशीनरी के ज़रिए निर्माण तोड़ा जाएगा। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि वे प्लॉट या फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण से वैधता की पुष्टि जरूर करें।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में 45 मिनट तक लिफ्ट में अटकी 6 लोगों की जान
सिर्फ स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में ही करें निवेश
GNIDA ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच करें। प्राधिकरण से अनुमोदित परियोजनाओं में ही निवेश करें, जिससे भविष्य में कानूनी और आर्थिक संकट से बचा जा सके।
