Hina khan ties knot with long time boyfriend rocky jaiswal

Hina Khan-रॉकी का ‘पवित्र रिश्ता’, फैंस को दिया सरप्राइज

TOP स्टोरी Trending एंटरटेनमेंट
Spread the love

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान के लिए ये लम्हा वाकई दिल को सुकून देने वाला है। ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बना चुकीं हिना खान शादी के बंधन में बंध गई हैं। हिना ने रॉकी जैसवाल से शादी कर ली है। हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही है। इस बीच उनकी शादी वाकई उनके और उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। 

pic-social media

दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं और फैन्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने रॉकी जैसवाल के साथ कोर्ट मैरिज की है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई खूबसूरत फोटोज शेयर की है.

हिना खान ने अपनी शादी पर इडंस्ट्री के जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन साड़ी पहनी है. इसके साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का ब्लाउज पहना है. पिंक कलर का दुपट्टा सिर पर ओढ़ वे एकदम ट्रेडिशनल दुल्हनियां लग रही हैं. गोल्डन जूलरी और खुले बालों में हिना खान ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. एक्ट्रेस के हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी का रंग भी काफी लाजवाब चढ़ा है.

वायरल हो रही फोटोज

बता दें कि हिना खान ने इन फोटोज के साथ एक खूबसूरत नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया. हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा. हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं. आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है. हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहते हैं.