Karwa Chauth: आज देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का पावन व्रत धूमधाम से मना रही हैं।
Karwa Chauth: आज यानी 10 अक्टूबर को पूरे देश में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मना रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन कर यह व्रत खोला जाता है। महिलाएं लाल, गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ियों में, हाथों में मेहंदी, पैरों में अलता और माथे पर सिन्दूर के साथ अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है आपके शहर में चांद कब निकलेगा? यहां हम आपको शहर-दर-शहर बताएंगे चंद्रोदय का समय और साथ ही कैसे करें इसकी खास तैयारी।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
जानिए आपके शहर में चांद कब निकलेगा?
दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को चांद के दीदार के लिए 8:12 से 8:14 बजे तक का इंतजार करना होगा। नोएडा में चांद 8:12 बजे, दिल्ली में 8:13 और गुरुग्राम में लगभग 8:14 बजे नजर आएगा। गाजियाबाद में भी चांद 8:13 बजे के आसपास दिखाई देगा। ऐसे में तैयारी शाम 5 बजे से शुरू कर दें। सबसे पहले थोड़ा रिलैक्स करें, फिर स्नान करें और 5:30 बजे तक सज-धजकर तैयार हो जाएं। इस तरह आप समय रहते पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर पाएंगी और परफेक्ट तरीके से करवा चौथ मना सकेंगी।
लखनऊ और प्रयागराज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रयागराज में चांद कुछ जल्दी दिखेगा। यहां चंद्रोदय का अनुमानित समय 8:02 बजे है। ऐसे में आप 4:30 बजे से तैयारियां शुरू कर सकती हैं। 4:45 बजे तक स्नान कर लें और पूजा स्थान को सजाएं। चिकनकारी साड़ी या बनारसी लुक यहां के पारंपरिक पहनावे में सबसे उपयुक्त रहेगा। 6:15 बजे पूजा की थाली तैयार कर लें और 7:45 बजे से बालकनी या छत पर चांद का इंतजार करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जयपुर
पिंक सिटी की महिलाओं को थोड़ी ज्यादा देर इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि जयपुर में चांद के निकलने का समय 8:23 बजे बताया गया है। क्योंकि जयपुर की शामें रंगीन होती हैं, ऐसे में रॉयल रेड या लाइट पिंक पहनना परफेक्ट रहेगा। 5:30 बजे तैयार होना शुरू करें, 6:30 बजे तक पूजा की थाली और घर की सजावट पूरी कर लें। 8 बजे तक छत पर जाकर चांद के दीदार की तैयारी करें। इस बीच आप करवाचौथ की कथा भी सुन सकती हैं।
मुंबई और अहमदाबाद
मुंबई और अहमदाबाद में चांद के दीदार के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। यहां चंद्रोदय का अनुमान 8:46 से 8:55 बजे के बीच का है। उमस भरे मौसम को ध्यान में रखते हुए हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें। पेस्टल शेड्स या सीक्विन साड़ी पहनना बेहतरीन रहेगा। शाम 6 बजे से तैयार होना शुरू करें और 7 बजे तक पूजा की सारी तैयारी कर लें। 8:30 बजे खुले आसमान में जाएं और चांद का इंतजार करें। बालकनी में दीये जलाएं और उस खूबसूरत पल को खास बनाएं।
चंडीगढ़ और शिमला
उत्तरी भारत के पहाड़ी शहरों जैसे चंडीगढ़, शिमला, देहरादून और हरिद्वार में चांद 8:05 से 8:09 बजे के बीच दिख सकता है। ठंडी हवाओं के बीच वेलवेट या सिल्क के कपड़े पहनना सही रहेगा, जो गर्म भी रखें और ग्लैमरस भी लगें। 5 बजे स्नान कर लें, 6 बजे तक पूजा की थाली सजा लें और 7:45 बजे तक छत पर बैठकर चांद के दीदार का इंतजार करें।
भोपाल और इंदौर
मध्य भारत के शहरों भोपाल और इंदौर में चांद का दीदार 8:26 से 8:34 बजे के बीच होगा। ऐसे में आप 5:30 बजे से तैयार होना शुरू करें, 6:30 बजे पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर लें और 8 बजे के बाद परिवार के साथ छत पर चांद के इंतजार में समय बिताएं।
कोलकाता
पूर्वी भारत के शहरों में सबसे पहले कोलकाता में चांद के दीदार होंगे। यहां 7:42 बजे तक चांद निकलने की संभावना है। ऐसे में तैयारियां जल्दी शुरू करनी होंगी। 4:30 बजे से तैयार हो जाएं और 7:15 बजे तक छत पर जाकर चांद का इंतजार करें। जैसे ही चांद नजर आए, पूजा शुरू करें और फिर व्रत खोलें।

करवा चौथ का महत्व और व्रत खोलने की विधि
करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। यह त्यौहार रिश्तों को और मजबूत बनाने का अवसर देता है।
सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाएं, स्नान करके व्रत का संकल्प लें। फिर लाल कपड़ा बिछाकर करवा माता और देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करें। दीपक जलाएं और पूजा की सामग्री जैसे चावल, रोली, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः Karwa Chauth Special: अर्मोनिया डेकोर एंड गिफ्ट्स से दें प्यार का अनमोल तोहफ़ा!
दोपहर या अभिजीत मुहूर्त में कथा सुनें। शाम को करवा माता की पूजा करें और उन्हें हलवा-पूरी का भोग लगाएं। रात को चंद्रमा को छलनी से देखें, फिर पति का चेहरा देखकर उनके हाथ से जल ग्रहण करें और व्रत खोलें।

