Cyber Crime

Cyber Crime: नोएडा में इंजीनियर को जालसाजों ने बनाया शिकार, इतने लाख ठगे

Trending नोएडा
Spread the love

Cyber Crime: नोएडा के रिटायर्ड इंजीनियर जगत पाल साइबर जालसाजों का शिकार हो गए।

Cyber Crime: नोएडा सेक्टर 78 स्थित इस सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर (Retired Engineer) जगत पाल साइबर जालसाजों का शिकार हो गए। इंस्टाग्राम पर क्रेडिट कार्ड अपडेट (Credit Card Updates) कराने का एक विज्ञापन देखकर उन्होंने एक अनजान लिंक (Unknown Link) पर क्लिक किया और इसके बाद जो हुआ, वह किसी के लिए भी सबक बन सकता है। ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर 9.63 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित ने अब साइबर क्राइम थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

इंस्टाग्राम पर नजर आया था क्रेडिट कार्ड अपडेट का विज्ञापन

यह मामला नोएडा सेक्टर 78 स्थित सनशाइन हिलोज सोसाइटी (Sunshine Hills Society) की है। बता दें कि जगत पाल के पास अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड है। उन्होंने 8 जुलाई को इंस्टाग्राम पर कार्ड अपडेट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। उन्होंने कार्ड अपडेट करवाने के लिए लिंक पर क्लिक किया, लेकिन कुछ स्टेप के बाद लिंक काम करना बंद हो गया। उन्हें लगा कि तकनीकी कारणों से पेज खुल नहीं पा रहा।

अगले दिन आया ठग का फोन, भेजा फर्जी लिंक

अगले ही दिन एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर जगत पाल को कॉल किया। उसने कार्ड अपडेट के लिए एक नया लिंक भेजा और निर्देश दिए कि वे फॉर्म भरें। पीड़ित ने बिना शंका किए सारी जानकारी भर दी।

ये भी पढ़ेंः Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी वाले बेहद खुश हैं, वीडियो देखिए, समझ जाएंगे

आधे घंटे तक फोन पर संपर्क में रहा जालसाज

करीब आधे घंटे तक ठग फोन पर संपर्क में बना रहा और तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर बार-बार फॉर्म भरवाता रहा। इस दौरान जगत पाल को अंदाजा नहीं हुआ कि वह धीरे-धीरे अपनी बैंकिंग डिटेल्स साझा कर चुके हैं और जालसाज उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर रहा है।

15 मैसेज से चला ठगी का पता

कुछ समय बाद जब मोबाइल में तकनीकी दिक्कत आने लगी तो पीड़ित ने फोन बंद कर दोबारा चालू किया। इसके बाद उन्हें बैंक से 15 अलग-अलग मैसेज प्राप्त हुए, जिनमें कुल 9.63 लाख रुपये की निकासी की जानकारी दी गई थी। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

ये भी पढ़ेंः Noida: ये हैं नोएडा के 10 रईसज़ादे, दौलत सुनकर उड़ेंगे होश!

नेटबैंकिंग एक्सेस लेकर उड़ाई रकम

जगत पाल का दावा है कि साइबर ठगों ने किसी तरह नेटबैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर लिया और वहीं से खाते में मौजूद पूरी रकम निकाल ली। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना नोएडा में दर्ज कराई है, जहां पुलिस जांच में जुट गई है।