ChatGPT अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या फोटो बनाने तक सीमित नहीं रहेगा।
ChatGPT: अब चैटजीपीटी न सिर्फ सवालों के जवाब देगा या इमेज बनाएगा, बल्कि आने वाले समय में यह यूपीआई (UPI) पेमेंट भी कर सकेगा। बता दें कि, ओपनएआई (OpenAI) ने भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और फिनटेक कंपनी Razorpay के साथ मिलकर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत चैटजीपीटी जैसे एआई चैटबॉट से सीधे यूपीआई पेमेंट संभव हो सकेगा। यह भारत के रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हुई घोषणा
आपको बता दें कि ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के दौरान NPCI ने कई नई पहलें पेश की हैं। इनमें AI बेस्ड यूपीआई हेल्प और IoT पेमेंट सिस्टम शामिल हैं। अब कार, स्मार्टवॉच, और स्मार्ट टीवी जैसे कनेक्टेड डिवाइस से भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा। यह कदम डिजिटल पेमेंट को और अधिक सुविधाजनक और व्यापक बनाएगा।
हर महीने 20 अरब से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन
यूपीआई आज भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट नेटवर्क है। हर महीने इसके जरिए 20 अरब से अधिक लेन-देन किए जाते हैं। फिलहाल, चैटजीपीटी पेमेंट सर्विस शुरुआती फेज में है और सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स और प्लेटफॉर्म्स पर टेस्ट की जा रही है। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो AI टूल्स का ऑनलाइन कॉमर्स में इस्तेमाल तेजी से बढ़ेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

चैटजीपीटी में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
चैटजीपीटी (ChatGPT) में UPI पेमेंट फीचर की घोषणा 9 अक्टूबर 2025 को की गई। इस प्रोजेक्ट का मकसद यूजर्स को चैट इंटरफेस के अंदर ही खरीदारी और पेमेंट की सुविधा देना है। कंपनियों ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि इस प्रोग्राम के जरिए यह देखा जाएगा कि AI एजेंट्स किस तरह सुरक्षित, भरोसेमंद और यूजर-कंट्रोल्ड तरीके से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
अभी टेस्टिंग फेज में है सुविधा
फिलहाल यह सुविधा टेस्टिंग फेज में है। कंपनियां यह जांच कर रही हैं कि AI-पावर्ड पेमेंट को विभिन्न सेक्टरों में कैसे बढ़ाया जा सकता है। यदि परिणाम सकारात्मक रहे, तो आने वाले समय में चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स के माध्यम से स्मार्ट कॉमर्स एक आम बात बन सकती है।
ये भी पढ़ेंः Bank Loan: बैंक लोन लेने वालों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दे दी
ChatGPT से मंगवा सकेंगे बिगबास्केट का सामान
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूजर्स चैटजीपीटी (ChatGPT) से सीधे बिगबास्केट (BigBasket) से सामान ऑर्डर कर पाएंगे। फिलहाल, इस प्रोजेक्ट में एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक को बैंकिंग पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को चैट करते हुए ही खरीदारी और भुगतान का एकीकृत अनुभव देना है।
OpenAI और NPCI का साझा विजन
ओपनएआई के इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा कि वे NPCI के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह साझेदारी यह दिखाएगी कि एडवांस्ड AI को यूपीआई जैसे सिस्टम के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है, जिससे यूजर्स को आसान, सुरक्षित और स्मार्ट कॉमर्स का अनुभव मिल सके।
ये भी पढ़ेंः Accenture Layoff: Accenture को 11000 इंजीनियर्स की छंटनी भारी पड़ गई, जानिए कैसे?
क्या होंगे फायदे?
चैटजीपीटी के जरिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा से यूजर्स को कई लाभ मिलेंगे। यूजर्स केवल बोलकर या चैट करके पेमेंट कर सकेंगे, बिना किसी अलग ऐप की जरूरत के। यह खास तौर पर बुजुर्गों और नए यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट को आसान बनाएगा। इसके अलावा, AI खर्च का विश्लेषण देगा, फ्रॉड की पहचान में मदद करेगा, और स्मार्ट टीवी या वॉच जैसे डिवाइसेज से भी पेमेंट को संभव बनाएगा। कुल मिलाकर, यह तकनीक पेमेंट को तेज, सुरक्षित, और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
