Noida

Noida: दिवाली से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को अच्छी ख़बर मिलने वाली है

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए दीपावली से पहले एक अच्छी खबर है।

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए दीपावली (Diwali) से पहले एक अच्छी खबर है। बता दें कि डीएससी मार्ग पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड और सेक्टर-95 में तैयार हो रहे नोएडा जंगल ट्रेल पार्क (Noida Jungle Trail Park) का उद्घाटन दीपावली से पहले होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जेवर एयरपोर्ट के कार्य का जायजा लेने के लिए नोएडा आएंगे और इस दौरान इन दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

15 अक्टूबर को हो सकता है उद्घाटन

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम (Dr. Lokesh M) ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के 15 अक्टूबर के आसपास नोएडा आने की उम्मीद है। इस दौरान भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा जंगल ट्रेल पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। यह दोनों परियोजनाएं नोएडा के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

भंगेल एलिवेटेड रोड से कम होगा ट्रैफिक जाम

भंगेल एलिवेटेड रोड, जो सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू के गंदे नाले तक बनाया जा रहा है, लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबा है। इस रोड को ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। सड़क हादसों को रोकने के लिए इसके प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जाएगी, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

15 करोड़ रुपये की लागत से बना जंगल ट्रेल पार्क

सेक्टर-44 में महामाया फ्लाईओवर और ओखला पक्षी विहार के बीच बन रहे नोएडा जंगल ट्रेल पार्क (Noida Jungle Trail Park) को 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस पार्क में साहसिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है। रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइन, जिप साइकलिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को शामिल किया गया है, जो इसे एक अनूठा पर्यटक स्थल बनाएंगे। यह पार्क न केवल मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी ख़बर आ गई

नोएडा के विकास में मील का पत्थर

ये दोनों परियोजनाएं नोएडा के विकास और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। भंगेल एलिवेटेड रोड जहां यातायात को सुचारू करेगा, वहीं जंगल ट्रेल पार्क शहरवासियों को एक नया मनोरंजन और साहसिक अनुभव प्रदान करेगा। दीवाली से पहले इन परियोजनाओं का शुभारंभ नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए उत्सव का माहौल और बेहतर बनाएगा।