21 December 2025 Ka Rashifal

21 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

21 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 21 दिसंबर 2025 से पौष मास का 16वां दिन है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में संचार करेंगे। आज कोई प्रमुख त्योहार या व्रत नहीं है, लेकिन वार के अनुसार रविवार का व्रत रखा जा सकता है, जो सूर्य देव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो देर रात तक बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों और शुभ कामों के लिए आज अभिजीत मुहूर्त 11:59 एएम से 12:40 पीएम तक रहेगा। वहीं आज राहुकाल 4:30 पीएम से 5:48 पीएम तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया काम करेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में सदस्यों में यदि आपसी सामंजस्य की कमी थी, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे, जिससे रिश्तो में कड़वाहट अवश्य आएगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन अत्यधिक व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहने वाला है। इसलिए आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको पैर में चोट लगने की आशंका है। आपकी निर्णय क्षमता आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। यदि किसी कार्य में निवेश करना पड़े तो निःसंकोच करें, भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और आपने यदि बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप की है, तो उन पर पूरी निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें बुरी लग सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके परिश्रम का फल संतोषजनक रूप से प्राप्त होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम और विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। शान-शौकत पर किया गया खर्च आपके विरोधियों को विचलित कर सकता है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें, उनके आशीर्वाद से लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo)  आज आपके मन में यदि किसी काम को लेकर कोई संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी कोई जिम्मेदारी देगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों  से बातचीत कर सकते हैं। आपके खाने पीने के कारण किसी पेट संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके भीतर निर्भीकता और साहस का भाव प्रबल रहेगा, जिससे आप कठिन कार्यों को भी सहजता से पूर्ण कर सकेंगे। माता पिता का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ कष्ट रह सकता है। व्यर्थ खर्चों की स्थिति भी बन सकती है। आप मन से दूसरों का भला चाहेंगे, परंतु कुछ लोग इसे स्वार्थ या मजबूरी समझ सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के योग हैं।

तुला राशि (Libra)  आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके कामों में भी समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई पुराना लेनदेन आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज मन कुछ अशांत और परेशान रह सकता है। व्यापार विस्तार के लिए किए गए प्रयास प्रारंभ में सफल न हों, तो धैर्य न खोएँ। सायंकाल तक अपनी प्रतिभा और संयम से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद या सरकारी मामला लंबित है, तो उसमें सफलता की प्रबल संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पिताजी की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं। आप किसी से लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। दान पुण्य और परोपकार की भावना मन में प्रबल रहेगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर सहयोग करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से रात्रि तक पेट संबंधी विकार की संभावना है, इसलिए खान-पान में संयम बरतें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में भी आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक होगी।  आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन संबंधित किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मीन राशि (Pisces)  चतुर्थ भाव में गुरु की अनुकूल स्थिति के कारण लंबे समय से चला आ रहा संतान से चिंता परेशानी का समाधान निकल सकता है आपके प्रसन्नचित्त स्वभाव के कारण लोग आपसे संबंध बनाने के इच्छुक रहेंगे। सामाजिक सम्मान प्राप्त होने से मनोबल ऊंचा रहेगा। रात्रि में परिजनों के साथ हास्य-विनोद और सुखद समय व्यतीत होगा। शिक्षा और प्रबंधन के काम में आपको सफलता मिलेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें