Jharkhand

Jharkhand: RIMS को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन ने मंजूर किए 50 करोड़ रुपये

झारखंड राजनीति
Spread the love

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Jharkhand News: झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रिम्स (Medical Institute RIMS) को झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में सरकार ने चिकित्सा सेवाओं और अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राज्य स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना के तहत दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

रांची कोषागार से जारी होगी पूरी राशि

आपको बता दें कि पूरी धनराशि रांची कोषागार से डीडीओ कोड के अंतर्गत सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आवंटित की गई है। इस वित्तीय स्वीकृति के बाद रिम्स में कई वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

पुरानी चुनौतियों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

रिम्स परिसर (RIMS Campus) में बढ़ती मरीजों की भीड़, पुराने भवनों की खराब स्थिति, मशीनरी की सीमित क्षमता और आधुनिक सुविधाओं की कमी को लेकर लगातार आलोचना होती रही है। सरकार द्वारा स्वीकृत 50 करोड़ की राशि से आपातकालीन ब्लॉक का उन्नयन, कैंसर यूनिट का विस्तार, नई डायग्नोस्टिक मशीनों की खरीद, वार्ड और आईसीयू सुधार जैसी कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में बीजेपी से हाथ मिलाएंगे CM हेमंत? JMM ने ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ कहकर दे दिया साफ जवाब

अतिक्रमण और सुरक्षा मुद्दों पर भी मिलेगी मजबूती

हाल ही में रिम्स में अतिक्रमण और सुरक्षा अव्यवस्था का मामला झारखंड उच्च न्यायालय तक पहुंचा, जहां 72 घंटे में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। ऐसे समय में मिली यह आर्थिक सहायता प्रशासन के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि न्यायालय की निगरानी और वित्तीय सहयोग मिलकर अस्पताल परिसर को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित करने में मदद करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उपकरण और मानव संसाधन सुधार पर भी रहेगा फोकस

रिम्स में उपकरणों के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन, नई तकनीक और प्रबंधन सुधार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की सरकार का उद्देश्य है कि इस निवेश के माध्यम से मरीजों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए खुशखबरी, हेमंत सरकार दे रही 10 लाख तक कमाने का मौका!

राज्य के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान को मिलेगा मजबूत आधार

रिम्स में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सरकार का यह फैसला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनता की उम्मीदें बढ़ी हैं और अब जिम्मेदारी रिम्स प्रशासन की है कि वह इस वित्तीय सहयोग को बेहतर सेवाओं और उन्नत सुविधाओं में बदलकर दिखाए, जिससे मरीजों को भरोसेमंद और आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो सके।