Jharkhand News: झारखंड में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
Jharkhand News: झारखंड में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस मौके पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों (Topper Students) को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग से JEE Mains और एडवांस परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के टॉपर छात्रों और राज्य स्तर पर द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सौंपे एक-एक करोड़ रुपये के चेक
प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगा सम्मान समारोह
आपको बता दें कि नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह 2 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार (Project Bhawan Auditorium) में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिलों को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
टॉपर छात्रों को मिलेंगे नगद पुरस्कार और लैपटॉप
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले विद्यार्थी को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही टॉपर छात्रों को लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा। आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थियों को भी लैपटॉप दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: INDIA गठबंधन को मिलेगा CM हेमंत सोरेन का साथ, वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल
आकांक्षा कोचिंग से 25 विद्यार्थियों का चयन
इस वर्ष आकांक्षा कोचिंग से कुल 25 विद्यार्थियों का नामांकन देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है। इनमें से 6 छात्रों का चयन IIT, 10 का NIT और शेष विद्यार्थियों का नामांकन अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है।
